5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री बोले व्यापारी-उद्यमी सरकार की मदद के भरोसे नहीं रहें

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने उद्यमी और व्यापारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि लॉक-डाउन के कारण प्रत्येक वर्ग प्रभावित हुआ है किसान, व्यापारी, श्रमिक, उद्यमी के कार्य एक दूसरे से जुड़े हुए है। आम नागरिकों को राहत के लिए सभी का समन्वित प्रयास आवश्यक है।
3 min read
Google source verification
ud_1.jpg

Minister Shanti Dhariwal interacts with entrepreneurs and businessmen Open in Google Translate

कोटा. स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने गुरुवार को शहर के एक दर्जन से अधिक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना वायरस के कारण लॉक-डाउन के चलते आई समस्याओं को जाना तथा राज्य सरकार के स्तर पर उनका यथाशीघ्र निराकरण करवाने की बात कही। झालावाड़ रोड स्थित पुरूषार्थ भवन में कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित बैठक में उपस्थित व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण विश्वभर में समस्या उत्पन्न हुई है। जब तक इसका टीका इजाद नहीं किया जा सके हमें इसके बीच प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पुन: जीवन चर्या को पटरी पर लाना होगा। उन्होंने व्यापारिक संगठनों को आव्हान किया कि वे केवल सरकार की मदद पर निर्भर नहीं रहे और ना ही किसी तरह की हतासा आने दें। सुदृढ़ता से देश की मजबूती के लिए नवसंचार के साथ कार्य करें। जिससे आत्मनिर्भर हो सकें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर निराकरण की जा सकने वाली समस्याओं को समय पर निराकरण किया जाएगा। जिससे आधारभूत विकास को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि लॉक-डाउन के कारण प्रत्येक वर्ग प्रभावित हुआ है किसान, व्यापारी, श्रमिक, उद्यमी के कार्य एक दूसरे से जुड़े हुए है। प्रदेश के विकास एवं आम नागरिकों को राहत के लिए सभी का समन्वित प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोटा में कोचिंग का पुन: स्थापित होना आवश्यक है इससे बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है। हमें मिलकर इस तरह के प्रयास करने होंगे कि कोचिंग विद्यार्थियों के अभिभावकों को सुरक्षा व कोरोना से बचाव का विश्वास हो सके। उन्होंने हॉस्टलों में सोशल डिस्टेसिंग की पालना करने, कोचिंग एरिया को एक विशेष जोन में बनाकर वहां आम नागरिकों की अनाश्यक आवाजाही बन्द करने व पढाई का नया मॉडल तैयार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों की समस्या का निराकरण करने के लिए राज्य स्तर अध्ययन किया जा रहा है। जिससे सभी नागरिकों की समस्या दूर की जा सके। उन्होंने निर्माण उद्योग, होटल, खनन, निर्माण उद्योग, कोटा स्टोन, रीयल स्टेट, ऑटो मोबाइल तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों को कोरोना के प्रोटोकॉल की पालना करते हुए कार्य को पूरी गति के साथ शुरू करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी व केन्द्र सरकार के स्तर के मामलों को पूरी पैरवी के साथ उठाया जाएगा। जिससे समस्या का निराकरण कराया जा सके।इस अवसर पर उद्यमी गोविन्दराम मित्तल, व्यापार महासंघ के क्रांति जैन, कोचिंग प्रतिनिधि नवीन महेश्वरी, इलेक्ट्रोनिक्स एसोसिएसन के कमलदीपसिंह, दी एसएसआई एसो. के मुकेश गर्ग, होटल एसो, के राजकुमार माहेश्वरी, रीयल स्टेट के दीपक राजवंशी सीड्स एसोसिएशन के महेन्द्र जैन ऑटो मोबाइल एसो. के प्रेम भाटिया, एक्सपोर्ट एसो. के अनिल मूंदडा सहित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने समस्याओं की जानकारी देकर लॉक-डाउन की समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव दिए। यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, हाड़ौती विकास मोर्चा के राजेन्द्र सांखला भी इसमें मौजूद रहे।

लॉकडाउन में रेलगाड़ी सबसे ज्यादा यूपी, बिहार के लिए दौड़ी
यूडी टैक्स माफ करेंगे तो निगम कैसे काम करवाएग

औद्योगिक संगठनों व व्यापार संघों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने ट्रेड के संबंध में लॉक डाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में बात रखते हुए सरकार से राहत की मांग की। धारीवाल ने बात सुनने बाद कहा कि जो मांगें रखी गई है, उनको सरकार के समक्ष रखा जाएगा और राहत और किस तरह की रियायतें दिला सकते हें, इसके लिए प्रयास करेंगे। व्यापारियों ने यूडी टैक्स माफ करने की मांग उठाई तो मंत्री बोले कि निगम यूडी टैक्स के अलावा कोई टैक्स नहीं लेता है। इसे भी माफ कर देंगे तो विकास कार्य कैसे होंगे। बिजली के बिल तथा फिक्स चार्ज माफ करने की मांग पर उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियां पहले ही घाटे में चल रही है, कैसे माफ करेंगे। केईडीएल पर बोले की यह भाजपा की देन है। अंत में कहा विश्वास रखें आपके हित में बात करूंगा।