26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: पुलिस ने सुलझाई Blind Murder की मिस्ट्री, स्मैक के पैसे नही दिए थे इसलिए तोड़ दी थी गर्दन

कोटा. सुल्तानपुर के मेदपुरा मोहल्ले में 27 सितम्बर को 16 साल के किशोर की कातिल ने गला दबाकर गर्दन तोड़ दी थी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Oct 08, 2017

Murderer Arrested for Minor Boy Murder in Sultanpur Issue

कोटा . सुल्तानपुर के मेदपुरा मोहल्ले में 27 सितम्बर को 16 साल के किशोर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एसपी ग्रामीण डॉ. राजीव पचार ने रविवार को वारदात से पर्दा उठाते हुए बताया कि विकास मेघवाल की हत्या का आरोपित सुल्तानपुर निवासी स्मैकची इमरान उर्फ धुंधिया (27) पुत्र अब्दुज हकीम निकला। उसने विकास को घर में अकेला पाकर स्मैक के लिए पैसे मांगे। जब विकास ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि परिजन इसे आत्महत्या मान रहे थे, लेकिन शव की स्थिति देख पुलिस ने मेडिकल करवाया। इसमें गर्दन टूटी हुई थी। इस पर पुलिस को हत्या का शक हुआ और पड़ताल शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार बंसल के नेतृत्व में टीम बनाई। टीम में सुल्तानपुर एसएचओ देवेश भारद्वाज, एएसआई रामलक्ष्मण गुर्जर व अजीत मोगा शामिल थे।

Read More: भाजपा देहात जिलाध्यक्ष आए डेंगू की चपेट में तो पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने कलक्टर को लिखा Letter

80 घरों का सर्वे
विकास के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई। परिजनों की शिकायत पर रंजिश रखने वाले दो पड़ोसियों, आदतन अपराधी व नशेडिय़ों से पूछताछ की। हत्या के 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। एसएचओ भारद्वाज ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कोई सबूत नहीं मिलने के बाद मृतक विकास के घर के आस-पास 80 घरों का सर्वे करवाया। इसमें इमरान के घटना वाले दिन क्षेत्र में होने की बात सामने आई।

Read More:प्रसिद्ध विशेषज्ञ व शेल्बी हॉस्पिटल चेयरमेन डाॅ. शाह आए कोटा, खोले सेहत से जुडे़ कई राज

पहले मारपीट की, फिर हत्या

एसएचओ भारद्वाज ने बताया कि इमरान को थाने लाकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में वह टूट गया। उसने हत्या करना कबूल लिया। उसने बताया कि विकास घर पर अकेला था। उसने नशे के लिए पैसे मांगे। नहीं देने पर पहले मारपीट की, फिर कमरे में ले जाकर गला दबा दिया, इससे उसकी मौत हो गई।

Read More:खुले मंच से नोटबंदी तारीफ कर रहे थे राजस्थानी कवि, जनता ने कर डाला ये हाल

आदतन अपराधी है इमरान
एएसपी जैन ने बताया कि इमरान का आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर आम्र्स एक्ट व मारपीट के मामले दर्ज हैं। आरोपित इमरान को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसका भाई मुन्ना भी पुजारी की हत्या के मामले में जेल में बंद है।