विधायक राजावत के सवाल
सवाल: आपने बैठक में न्यास में बिना लेन-देन के कार्य नहीं होने के आरोप लगाए हैं, क्या आरोप सही हैं?
जवाब: हां जनता में न्यास को लेकर ऐसी धारण है, इसलिए मैंने ऐसा कहा था।
सवाल: जो मामले भ्रष्टाचार के आए हैं, उनमें से चार-पांच बताएं?
जवाब: अब ऐसे याद नहीं है, आए दिन मामले सामने आते रहते हैं।
सवाल: जब आपने आरोप लगाया तो कुछ तो याद होगा, याद करके बताएं?
जवाब: सुरेश नाम के कार्यकर्ता के पट्टे का मामला छह माह से अटका है, बाबू के स्तर पर पैसे मांगने की बात सामने आई है। दूसरे कार्यकर्ता से विक्रय अनुमति के मामले में पैसे की मांग की गई।
सवाल: इसमें आपकी सरकार की ओर से नियुक्त अध्यक्ष भी सवालों के घेरे में हैं?
जवाब: हां वे भी व्यवस्था के लिए जिम्मेदार हैं, पर माहौल सुधरना चाहिए।