न्यास अध्यक्ष आर.के. मेहता के सामने काफी देर तक हंगामा हुआ। राजावत ने सचिव ए.एल. वैष्णव से कहा, न्यास में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। न्यास की पेचीदा प्रक्रिया के कारण आम आदमी दु:खी है, जिस आदमी ने 25 साल पहले भूखंड खरीदा, उस भूखण्ड का पूर्व मालिक मर गया, वो पट्टा और रजिस्ट्री के लिए बरसों से न्यास के चक्कर काट रहा है। न्यास जब तक निमयों का सरलीकरण नहीं करेगा, लोगों को राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान उप महापौर सुनीता व्यास, पार्षद राममोहन मित्रा भी मौजूद रहे।