18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIg Breaking: कोटा में तेज धमाके के साथ मोबाइल में बलास्ट, युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कोटा जिले के गांवडी गांव में तेज धमाके के साथ मोबाइल की बैट्री फट गई। इससे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 04, 2019

Mobil Blast

BIg Breaking: कोटा में तेज धमाके के साथ मोबाइल में बलास्ट, युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कोटा. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के गांवडी गांव में बुधवार देर रात चार्ज के दौरान मोबाइल बैट्री फटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने एमबीएस अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गांवडी गांव निवासी कुंज बिहारी मीणा (35) घर पर मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसी दौरान बैट्री फटने से मोबाइल में जोरदार बलास्ट हुआ। इससे कुंज बिहारी गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

mock Drill: कोटावासियों को कुदरत के कहर से बचाने चंबल में उतरी भारतीय सेना

लोगों ने बताया कि गांव में वोल्टेज कम-ज्यादा होता रहता है। चार्ज के दौरान वोल्टेज हाई होने से मोबाइल की बैट्री जोरदार धमाके साथ फटी और युवक गंभीर घायल हो गया। जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी गांव में बैट्री में बलास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई थी।

शिकायत के बावजूद नहीं होती कार्रवाई
ग्रामीणों ने बिजली निगम अधिकारियों पर आरोप लगाया कि गांव में वोल्टेज कम-ज्यादा होने की कई बार लिखित व मौखिक रूप से निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Read More:देर रात होटल में आशा सहयोगिनियों की वीडियो बनाने पर हंगामा, CMHO की पत्नी ने संचालक को दी धमकी, Video Viral

यह रखे सावधानी
अक्सर देखा जाता है कि लोग स्मार्टफोन के साथ मिले ऑरिजनल चार्जर की जगह किसी सस्ते चार्जर से अपने फोन को चार्ज कर लेते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहें हैं तो इसे तुरंत बंद कर दें। कहीं आपके फोन का ऑरिजनल चार्जर खो गया हो तो आप तब भी किसी सस्ते चार्जर को खरीदने से बचें। अपने फोन को हमेशा ऑरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें। इससे फोन के ब्लास्ट होने की संभावना कम हो जाती है।

OMG: रिश्तों का खून: एक कट्टा गेहूं के लिए बड़े भाई ने छोटे को उतार डाला मौत के घाट, फावड़े से फोड़ा सिर