18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
mock Drill: कोटावासियों को कुदरत के कहर से बचाने चंबल में उतरी भारतीय सेना
Play video

mock Drill: कोटावासियों को कुदरत के कहर से बचाने चंबल में उतरी भारतीय सेना

किशोर सागर तालाब की पाल पर गुरुवार सुबह भारतीय सेना ने बाढ़ आपदा प्रबंध का अभ्यास किया। इसमें सीआरपीएफ समेत अन्य जवानों ने बाढ़ के हालातों में किस तरह से लोगों का बचाव किया जाए यह बताया गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 04, 2019

कोटा. किशोर सागर तालाब की पाल पर गुरुवार सुबह भारतीय सेना ने बाढ़ आपदा प्रबंध का अभ्यास किया। इसमें सीआरपीएफ समेत अन्य जवानों ने बाढ़ के हालातों में किस तरह से लोगों का बचाव किया जाए यह बताया गया। विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित अभ्यास के दौरान एंबुलेंस, दमकल, चिकित्सा शिविर सभी की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोग अभ्यास के साक्षी बने।

Read More: देर रात होटल में आशा सहयोगिनियों की वीडियो बनाने पर हंगामा, CMHO की पत्नी ने संचालक को दी धमकी, Video Viral

इस दौरान किशोर सागर तालाब पर बिल्कुल वही दृश्य बनते नजर आए जो बाढ़ के आ जाने पर नजर आते हैं। बचाओ बचाओ का शोर व दौड़ती नावें और जवान को दौड़ते देख लोग एक दम ठहर गए। यह अभ्यास करीब 1 घंटे तक चला। इस मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसके माध्यम से बाढ़ के हालातों में बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपाय बताएं।

OMG: रिश्तों का खून: एक कट्टा गेहूं के लिए बड़े भाई ने छोटे को उतार डाला मौत के घाट, फावड़े से फोड़ा सिर

अभ्यास के दौरान कुछ ही मिनटों में कोटा का इलाका पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया। हजारों लोग पानी में बह गए। चंबल की लहरे ऊफान पर थी। चारों तरफ से बचाओ…,बचाओ…, की आवाजे सुनाई देने लगी। लोगों की चीख पुकार मच गई। कुछ ही समय में भारतीय सेना हरकत में आई और सैटेलाइट कम्यूनिकेशन स्थापित कर उच्च स्तर पर आपदा की खबर सैन्य प्रशासन को दी। चंद मिनटों में सेना मौके पर पहुंच गई और रस्सियों व बोटों के जरिए जवान प्रभावित इलाकों में उतर पड़े और लोगों को बचाने व राहत कार्य में जुट गई। इस दौरान एम्बुलेंस और रिलीफ फोर्स मैदान में आ जुटी।