भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं का नाम शामिल है। पार्टी ने 40 लोगों को राज्य में प्रचार की कमान सौंपी है। राजस्थान में स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य चेहरा हैं। वहीं पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, हरियाणा सीएम मनोहर खट्टर को भी राजस्थान विधानसभा चुनावों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है।