8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़ के रास्ते राजस्थान में मानसून की एंट्री

-बूंदी सहित कई जगह बरसे मेघ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 18 Jun 2021, 10:50 PM IST

कोटा.

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Mansoon in Rajasthan ) झालावाड़ के रास्ते प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मानसून (Mansoon news ) झालावाड़ व उदयपुर जिले में प्रवेश कर गया। अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण राजस्थान (Mansoon entered in Rajasthan) के कुछ और हिस्सों में आगे बढऩे के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं।


इधर, झालावाड़ जिले में दिनभर उसम भरी गर्मी से लोग खासे परेशान रहे। दोपहर बाद बादल छाए, लेकिन बूंदाबांदी करके ही निकल गए। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 28 डिग्री रहा। कोटा में सुबह तेज गर्मी रही। दोपहर बाद बादल छाए । 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे दुकानों के आगे लगे होर्डिंग गिर गए। शाम तक बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं।

--------
बूंदी सहित कई जगह बरसे मेघ

बूंदी जिले में शाम को कई जगह हल्की बारिश हुई। बूंदी में सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए और साढ़े चार बजे के बाद दस मिनट तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसी प्रकार कापरेन में भी हल्की बारिश हुई। हिण्डोली, केपाटन में बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-------

दिनभर उमस ने किया बेहाल
बारां में दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह तेज धूप रहने से गर्मी व उमस बनी रही। दोपहर को सूरज की बादलों में लुकाछुपी बनी रही। दोपहर में बादल छाने के साथ आंधी चली, लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम को भी गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे। छाया व कूलर पंखों में ही लोगों का दिन बीता। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।