22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

प्रदेश में भीषण गर्मी की मार के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में दो दिन से बारिश ने राहत दिलाई है।
less than 1 minute read
Google source verification
heavy rain

कोटा समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

कोटा. जयपुर । प्रदेश में भीषण गर्मी की मार के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में दो दिन से बारिश ने राहत दिलाई है। हालांकि राजधानी जयपुर में गर्मी और उमस भरा माहौल रहा।वही मंगलवार को कोटा में लगातार दो घंटे बारिश हुई । हाल ही में मौसम विभाग के अनुसार अब जल्द ही राजस्थान में मानसून दस्तक देने वाला है। प्रदेश में अब मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिनों में मानसून के राजस्थान में दस्तक की पूरी संभावना है। वहीं सोमवार को प्रदेश में जगह-जगह तेज बारिश के चलते लोगों ने राहत की साँस ली है। विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय होने से पहले राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बरसात का दौर जारी है। राजस्थान में डूंगरपुर, चूरू, सवाईमाधोपुर, झालावाड़ के साथ आस पास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गर्मी से राहत मिली।

गुरुद्वारे से भारी भरकम दानपेटी ही चोरी कर ले गए दो चोर

झालावाड़ में रिमझिम बारिश का दौर

झालावाड़ कस्बे में करीब 3:30 बजे बाद मौसम पलटने से तेज बारिश हुई। जिले में बारिश दौर करीब आधे घंटे तक चला। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में सोमवार को दिनभर की तेज गर्मी व उमस के बाद दोपहर बाद तेज हवा व गर्जना के साथ मुसलादार बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश शुरू होते हो बिजली भी चली गई। वही क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों के चहरे खिल गए।