7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon update : मध्यप्रदेश के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया, हाड़ौती में बरसे बादल

Monsoon update : कोटा. मध्यप्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के चलते हाड़ौती अंचल में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। बारां व झालावाड़ में जोरदार बारिश हुई। इससे कई नदी, नाले उफान पर रहे। कोटा जिले में सांगोद, कुन्दनपुर, कनवास में एक घंटे से अधिक जोरदार बारिश हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 1 Jul 2023, 8:19 PM IST

barish_in_baran.jpg

monsoon update : कोटा. मध्यप्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के चलते हाड़ौती अंचल में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। बारां व झालावाड़ में जोरदार बारिश हुई। इससे कई नदी, नाले उफान पर रहे। कोटा जिले में सांगोद, कुन्दनपुर, कनवास में एक घंटे से अधिक जोरदार बारिश हुई। सुकेत में मूसलाधार बारिश से निचली बस्तियों में पानी घुस गया। कोटा-बूंदी शहर में काली घटाएं छाई, लेकिन बरसी नहीं। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झालावाड़ जिले में दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश असनावर में 55 एमएम दर्ज की गई। झालावाड़ व अकलेरा में 17 एमएम, बकानी में 27, झालरापाटन में 23, खानपुर में 33 एमएम बारिश हुई।

बारां शहर में आधे घंटे में 12 मिमी बारिश हुई। भंवरगढ़ में आधा घंटे मूसलाधार बारिश हुई। शाहाबाद में 34, किशनगंज उपखंड मुख्यालय 49 मिमी बारिश दर्ज की गई। क्षेत्र के कई नदी, नाले उफान पर रहे। कस्बाथाना क्षेत्र के चोराखाडी गांव में नदी उफान पर आने से आवागमन में परेशानी हुई। समरानियां कस्बे में तेज बारिश के चलते कस्बे में चारों और पानी ही पानी दिखाई दिया। बस स्टैण्ड के पास नदी उफान पर रही।