3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, पति को बुलाया सुनसान जगह और उतार दिया मौत के घाट

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सोगरिया के निकट अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी व उसके पे्रमी को बुधवार को रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 25 Oct 2018, 7:00 AM IST

murder

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, पति को बुलाया सुनसान जगह और उतार दिया मौत के घाट

- हाथ पर गुदे नाम से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

कोटा. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सोगरिया के निकट अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी व उसके पे्रमी को बुधवार को रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी मदनलाल खटीक ने बताया कि 20 अक्टूबर को सोगरिया में युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने मृतक के हाथ पर गुदे 'केशव संग सुमन के आधार पर पड़ताल की।

Read More: यहां नालियों में बिखरा पड़ा है सोना, किस्मत चमकाने मध्यप्रदेश से भी पहुंचे लोग...यकीन नहीं तो पढ़ लीजिए खबर

इस आधार पर पुलिस मध्यप्रदेश के शिवपुरी के ठहरदा गणशेजी गांव पहुंची। यहां पता चला कि केशव व सुमन दो-तीन वर्ष से छबड़ा के गांव भटखेड़ी में एक फार्म हाउस पर काम करते थे। भटखेड़ी पहुंचने पर पुलिस को केशव व सुमन के पड़ोस में राधेश्याम सहरिया उर्फ टुण्डा के रहने की जानकारी मिली। यहां सुमन व राधेश्याम के पुत्र संग्राम सिंह के बीच प्रेम संबंध बन गए। संग्राम सिंह कुछ समय पहले सुमन को लेकर भाग गया। इसके बाद दोनों सोगरिया गांव आ गए और मजदूरी करने लगे।

Special News: जिन्हें देवी मान पूज रहे, आज उन्हीं को कर रहे कत्ल

केशव को जब इसका पता चला तो वह दशहरे से एक दिन पहले पत्नी सुमन को खोजता हुआ सोगरिया पहुंचा। यहां पहुंचने पर केशव की संग्राम सिंह से कहासुनी हुई। जब केशव सुमन को ले जाने पर अड़ गया तो सुमन व सग्राम सिंह ने सोगरिया के सुनसान इलाके में ले जाकर लाठियों व पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव झाडिय़ों में छुपा दिया। हत्या के बाद सुमन व संग्राम फरार हो गए, जिन्हें बुधवार को रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मृतक के माता-पिता की करीब 12 वर्ष पहले मौत हो गई थी, तभी से वह शिवपुरी के बड़ौदी गांव में मामा राजू सहरिया के साथ रहने लगा। मामा के यहां रहते हुए उसकी शादी सुमन से हुई थी।

OMG. अपने ही बने कातिल: हाड़ौती में खून से सन रहे अवैध प्रेम-संबंध

यह था मामला
20 अक्टूबर को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सोगरिया के निकट रेलवे की जमीन पर युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव बरामद कर मोर्चरी में रखवाया। युवक के हाथ पर गुदे 'केशव संग सुमनÓ व उसकी श्रमिक जैसी वेशभूषा के आधार पर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल, आस-पास, मध्यप्रदेश, झालावाड़ व बारां से मजदूरी करने आए श्रमिकों से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।