18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Murder : कोटा में देर रात शराब ठेकेदार के बेटे को चाकूओं से गोदा, सीना पार कर दिल में लगा खंजर
Play video

Murder : कोटा में देर रात शराब ठेकेदार के बेटे को चाकूओं से गोदा, सीना पार कर दिल में लगा खंजर

कोटा के अनंतपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात शराब ठेकेदार से अवैध रंजिश में अवैध शराब ब्लैक करने वाले युवकों ने शराब ठेकेदार के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 02, 2019

कोटा. अनंतपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात आपसी रंजिश को लेकर अवैध शराब ब्लैक ( Illegal Wine black ) करने वाले युवकों ने शराब ठेकेदार के पुत्र की चाकुओं ( Attack with knives ) से गोदकर हत्या ( Murder ) कर दी। एसआई देशराज सिंह ने बताया कि गोबरिया बावड़ी निवासी जीतू क्षेत्र में शराब ठेके का संचालन करता है। रात करीब 10 बजे जीतू का पुत्र अजय अपने दोस्त मयूर के साथ ठेके के पास बैठा था। इसी दौरान शराब ब्लैक करने वाले बिच्छू, दीपू, गोलू, जीतू, बुधराज व एक अन्य जने ने अजय पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू के दो गहरे घाव अजय (17) के सीने पर दिल पर लगे। अजय की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ( kota police ) ने शव मोर्चरी में रखवाया है। रविवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ( police ) ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

BIG News: फेरों से पहले शादी में मचा बवाल, दुल्हन बिना लौटी गई बारात, जानिए, ऐन वक्त पर क्या हुआ पंगा

तीन पहले आरोपियों ने तोड़े तो कार से शीशे
आरोपी मृतक के पिता से 5 बार झगड़ा कर चुके थे। 3 दिन पहले भी आरोपियों ने शराब ठेकेदार जीतू की लग्जरी कार के सभी शीशे तोड़ दिए थे। उसके घर पर भी हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को शांतिभंग में पाबंद कर छोड़ दिया था।

Special Story: सांप का जहर ‘मौत’ नहीं ‘जिंदगी’ भी देगा, कैसे पढि़ए खास खबर…
पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो बेटे की जान नहीं जाती
आरोपी शराब ब्लैक करते थे। वे अन्य जगह से लाकर जीतू के इलाके में अवैध देशी शराब बेच रहे थे, जिससे उसकी दुकान की बिक्री प्रभावित हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।

Read More: सड़क पर नौलाइयों का धुआं, बाइक ड्रेन में गिरी, दो कारों में आमने-सामने की भिडंत, मची चीख-पुकार