
OMG: सोना-चांदी के जेवर के लिए 90 साल की महिला को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, खेत में फेंकी लाश
इटावा. क्षेत्र के अल्लापुर गांव में बुधवार शाम को वृद्धा की हत्या गहने लूटने के इरादे से की गई थी। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में यह खुलासा हुआ है। गुरुवार को पुलिस दिनभर जांच में जुटी रही तथा कोटा से पहुंची डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस टीमें अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटी हैं।
OMG. अपने ही बने कातिल : हाड़ौती में खून से सन रहे अवैध प्रेम-संबंध
इटावा थाना प्रभारी संजय रॉयल ने बताया कि वृद्धा रमको बैरवा के दोहिते कन्हैयालाल बैरवा ने रिपोर्ट दी है कि उसकी नानी की हत्या की गई है। उसने पैरों में चांदी की कडिय़ां व नाक में सोने का कांटा पहना हुआ था जो गायब है। रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल बोर्ड से कराया शव का पोस्टमार्टम
पुलिस ने इटावा सीएससी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। बोर्ड में शामिल डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि शव डेढ़ से दो दिन पुराना हो चुका था तथा पैरों में हल्की चोट के निशान हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
टीमें की गठित
हत्यारों की तलाश के लिए अलग-अलग पांच टीमें गठित की गई हैं। कुछ साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही सफलता मिल सकती है, पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
- भोपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक इटावा
गौरतलब है कि अल्लापुर गांव के पास बुधवार को एक खेत में 90 वर्षीय वृद्धा रामको बाई का शव मिला था। वह दो दिन से घर से लापता थी। परिजनों ने वृद्धा के पैरों में पहने हुए चांदी के कड़े नहीं होने पर लूट की नियत से हत्या का अंदेशा जताया था।
Published on:
28 Sept 2018 07:00 am
