18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
MURDER: मोबाइल तोडऩे पर आग बबूला हुआ दोस्त, पेट में घूंसा मार उतार डाला मौत के घाट
Play video

MURDER: मोबाइल तोडऩे पर आग बबूला हुआ दोस्त, पेट में घूंसा मार उतार डाला मौत के घाट

Baran News, Baran Crime News, Murder: बारां जिले में हरनावदाशाहजी कस्बे के गांगटी गांव में बुधवार देर रात मोबाइल व‍िवाद को लेकर दोस्‍त ने युवक की हत्‍या कर दी।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 11, 2019

कोटा. बारां जिले में हरनावदाशाहजी कस्बे के गांगटी गांव में बुधवार देर रात मोबाइल तोडऩे को लेकर दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। विवाद बढऩे पर दोस्त ने युवक के पेट में जोरदार घूंसा मार दिया। इससे वह निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ा। बेटे की चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे पिता ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने जान मारने की धमकी देकर उनके साथ भी मारपीट कर दी और युवक पर लात-घूंसे बरसाता रहा। परिवार के अन्य सदस्यों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पिता की सूचना पर सारथल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अकलेरा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Read More: कुराड़ सहकारी अफसर ने पहले 34.63 लाख का घोटाला किया, फिर छिपाने के लिए तैयार करवाई फर्जी ऑडिट, मामला दर्ज

थानाधिकारी परमानंद मीणा ने बताया कि मृतक के पिता रामप्रसाद चौधरी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि गांगटी गांव निवासी पुत्र पानमल लोधा और उसका दोस्त रणजीत चौधरी उनके खेत पर बैठे थे। वहां दोनों में मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर पानमल ने रणजीत का मोबाइल तोड़ दिया। रणजीत पैसे मांगने लगा तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी बीच रणजीत ने पानमल के पेट में जोरदार घूंसा मार दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुन वह उसे बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर की और बेटे पर लात-घूंसे बरसाता रहा। उसने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया तो रणजीत मौके से फरार हो गया।

Read More: जन्मदिन मनाने घर से निकला छात्र की रास्ते में दर्दनाक मौत, उधर, छात्रा ने फंदे से झूलकर दे दी जान

थानाधिकारी मीणा ने बताया कि देर रात मृतक के पिता की सूचना पर मौके पर पहुंच घायल को अकलेरा अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अकलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सत्येंद्र ने बताया कि लात-घूंसों के प्रहार से युवक की तिल्ली पर गहरी चोट लगी। इससे शरीर में आंतरिक रक्त स्त्राव अधिक होने से उसकी मौत हो गई।