
खबर का हुआ असर: नींद से जागा नगरपालिका प्रशासन
कोटा. जिले के सांगोद में स्थित महाराव भीमसिंह स्टेडियम में खिलाडिय़ों की सुविधा को लेकर घास लगाने के मामले में ठेकेदार की लापरवाही पर रविवार को नगरपालिका जनप्रतिनिधि हरकत में आए।
कार्य में की जा रही लीपापोती को लेकर राजस्थान पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद पालिकाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर व स्वच्छता समिति अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने कार्य का अवलोकन किया तथा मौके पर ही कनिष्ठ अभियंता नवीन सैनी को बुलाकर नियमित निगरानी तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि यहां नगर पालिका की ओर से स्टेडियम पर उद्यान निर्माण, लाइट लगवाने, पाथवे आदि कार्य करवाए जा रहे हैं। मैदान में खिलाडिय़ों की सुविधा को लेकर पालिका हरी घास भी लगवा रही है।
पालिका की मंशा है कि यहां खेलने वाले खिलाडिय़ों को परेशानी ना हो, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।
मैदान पर घास लगाने के पहले यहां फैले पत्थर-कंकड़ को बिना हटाए ही घास लगाई जा रही है। जिससे खेल के दौरान घास में फैले पत्थर-कंकड़ों से खिलाडिय़ों के चोटिल होने का अंदेशा अब भी खिलाडिय़ों को सता रहा है।
किया अवलोकन, दिए निर्देश
रविवार को खेल मैदान पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने कार्य का अवलोकन किया तथा कर्मचारियों को मैदान पर घास लगाने के पूर्व पत्थर-कंकड़ हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने लापरवाही में सुधार नहीं होने पर काम बंद करवाने की भी हिदायत दी। इसके लिए ठेकेदार को पाबंद करने के कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए।
उन्होंने खिलाडिय़ों से भी चर्चा की तथा मैदान पर सुरक्षा को लेकर चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मौजूदा चारदीवारी पर पिल्लर लगाकर तारबंदी के भी निर्देश दिए।
Published on:
25 Jun 2018 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
