
अब कई प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों की परीक्षाएं भी टली
कोटा. देश की सबसे बड़ी एवं प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं जेईई मेन एवं एडवांस्ड की तिथियों में बदलाव जारी है। इन परीक्षाओं की तिथियां कोविड संक्रमण के कारण स्थगित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त लाखों की संख्या में विद्यार्थी कई इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं।
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि कोविड संक्रमण के चलते बिट्स, ट्रिपलआईटी हैदराबाद, कॉमेडके जैसे प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों की परीक्षाएं भी जो कि पूर्व में मई और जून में प्रस्तावित थी, अब स्थगित हो चुकी हैं। इनके आवेदन की तिथियां भी जून-जुलाई तक बढ़ा दी गई है, जिसमें बिट्स पिलानी की 30 जून, ट्रिपलआईटी हैदराबाद की 7 जून, कॉमेडके की 15 जुलाई तक है।
घर बैठे ऑनलाइन परीक्षा
कई प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में कोविड के चलते ऑनलाइन मोड पर परीक्षाएं लेना चालू किया गया है, जिसमें वीआईटी, मनीपाल, एसआरएम जैसे संस्थान शामिल हैं। इन संस्थानों की प्रवेश परीक्षाएं मई-जून में प्रस्तावित हैं।
जेईई मेन के आधार पर यहां आवेदन प्रारंभ
जेईई मेन के आधार पर कई प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें ट्रिपलआईटी हैदराबाद, धीरूभाई अंबानी अहमदाबाद, एनएनएम आईआईटी जयपुर, थॉपर पटियाला, निरमा अहमदाबाद, जेपी नोएडा जैसे संस्थानों में प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, विद्यार्थी जून व जुलाई तक इन संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Published on:
27 May 2021 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
