5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का रण : चुनावी शतरंज की सजी बिसात.. कोटा जिले में अब इनके बीच होगी सीधी टक्कर

भाजपा में कोटा दक्षिण को छोड़कर अन्य किसी सीट पर बागी प्रत्याशी मैदान में नहीं है, वहीं कांग्रेस के बागी भी मैदान से बाहर हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

DHIRENDRA TANWAR

•

Updated: 22 Nov 2018, 11:52 PM IST

elections2018,

कांगे्रस और भाजपा

कोटा. नाम वापसी के आखिरी दिन बागियों और निर्दलीय प्रत्याशियों को मनाने के लिए दोनों ही दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। कांगे्रस और भाजपा के बागियों को मनाने के लिए तीन दिन चली मशक्कत में दोनों दलों को सफलता मिल गई। भाजपा में कोटा दक्षिण को छोड़कर अन्य किसी सीट पर बागी प्रत्याशी मैदान में नहीं है, वहीं कांग्रेस के बागी भी मैदान से बाहर हो गए।

भवानीसिंह राजावत लाडपुरा से एक दिन पहले की नाम वापस ले चुके थे। लाडपुरा से कांग्रेस के बागी प्रत्याशी देवा भड़क और पीपल्दा से कांग्रेस के बागी भानुप्रताप सिंह ने भी नामांकन वापस ले लिया।

प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद हाड़ौती संभाग के चारों जिलों की तस्वीर हुई साफ....जानिए किस विधानसभा क्षेत्र में बचे कितने प्रत्याशी...

कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बताया कि उनकी पार्टी का अब कोई बागी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा। सभी पार्टी प्रत्याशियों का सहयोग कर रहे हैं। भाजपा के शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने बताया कि विधायक भवानीसिंह राजावत और प्राची दीक्षित अब पार्टी के काम कर रहे हैं। मनमोहन जोशी से भी अनुरोध किया था, लेकिन वे नहीं माने। पार्टी मजबूत है, इसलिए दिक्कत वाली कोई बात नहीं है।

कोई आठवीं पास तो काई स्नातकोत्तर : जानिए कांग्रेस भाजपा-प्रत्याशी कितने पढ़े-लिखे...

बीच होगी सीधी टक्कर


कोटा दक्षिण

संदीप शर्मा (भाजपा), राखी गौतम (कांग्रेस),

कोटा उत्तर
प्रहलाद गुंजल (भाजपा), शांति धारीवाल (कांग्रेस),

--

लाडपुरा

कल्पना देवी (भाजपा), गुलनाज (कांग्रेस),


--

पीपल्दा

ममता शर्मा (भाजपा), रामनारयण मीना (कांग्रेस),

---

रामगंजमंडी

मदन दिलावर (भाजपा), रामगोपाल बैरवा (कांग्रेस),

--

सांगोद

हीरालाल नागर (भाजपा), भरत सिंह (कांग्रेस),

योगेन्द्र नागर (आप)

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़