कोटा. मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही भावी डॉक्टर्स इन दिनों मार्शल आर्ट के गुर सीख रही हैं। कॉलेज के बाहर मनचलों की फब्तियों से परेशान होकर खुद की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी उनका सहयोग कर रहा है। महिला डॉक्टर्स को यह प्रशिक्षण कोटा मेडिकल कॉलेज व आईएम प्रथम महिला विंग राजस्थान की ओर से दिया जा रहा है।