कोटा. दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए कोटा से नागदा के मध्य ४५ रेलवे क्रॉसिंग को हटाया जाएगा। इनकी जगह लिमिटेड हाइट सब-वे, ओवरब्रिज या डायवर्जन का निर्माण किया जाएगा। इनमें से १० रेलवे क्रॉसिंग इस साल बंद हो जाएंगे। इसके अलावा कोटा मंडल में जहां सर्वाधिक मवेशी टे्रनों से टकराते हैं, वहां इस साल २० किमी रेल ट्रेक की फैंसिंग की जाएगी।