5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NTA NEET 2019: ओडिशा में NEET 20 मई को, Cyclone Fani के कारण टली थी परीक्षा

अब ओडिशा में NEET 2019 की नई तारीख की घोषणा
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

May 07, 2019

NTA NEET 2019: NEET in Odisha on 20th May, due to Cyclone Fani exam

NTA NEET 2019: ओडिशा में NEET 20 मई को, Cyclone Fani के कारण टली थी परीक्षा

कोटा .

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2019 देशभर में 5 मई को आयोजित की थी। लेकिन चक्रवात फेनी के कारण ओडिशा में इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब ओडिशा में NEET 2019 की नई तारीख की घोषणा हो गई है। यह परीक्षा 20 मई को आयोजित होगी।

अजब- गजब ! आज के दिन दीवारों पर बोहते है किसान सपनो की फसल...Akshaya Tritiya किसानों के लिए भी है खास

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के सीनियर डायरेक्टर के हवाले से जारी एक ऑफिशियल नोट में उड़ीसा के विद्यार्थियों के लिए नीट-2019 की तारीख घोषित कर दी गई है। करियर प्वाइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि इस नोट के अनुसार उड़ीसा के विद्यार्थियों के लिए अब नीट -2019, 20 मई 2019 को प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।


देव शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। रिवाइज्ड एडमिट कार्ड कुछ समय में जारी कर दिए जाएंगे। फेनी चक्रवात के गुजर जाने के बाद ओडिशा में स्थिति सामान्य होने लगीं है। रेलवे का ठप पड़ा यातायात धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। ईस्ट-कोस्ट रेलवे की फेनी की वजह से निरस्त की गई ट्रेनें फिर से शुरू की जा रही है।

इस चक्रवाती तूफान फेनी ने ओडिशा में भीषण तबाही मचाई। राज्य के कई इलाके जलमग्न हो गए। पुरानी इमारतों, कच्चे घरों, अस्थायी दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली और टेलिकॉम सेवा पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। फेनी चक्रवात के गुजर जाने के बाद ओडिशा में स्थिति सामान्य होने लगीं है।

बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव आर सुब्रमण्यम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसके स्थगित होने की घोषणा की थी। ओडिशा के एग्जाम सेंटर्स पर NEET परीक्षा नहीं हुई थी लेकिन अन्य राज्यों के एग्जाम शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया था।