5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक हादसे ने छीना तीन बच्चों के सिर से मजदूर पिता का साया, पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

कोटा. पुराने रंगपुर ओवरब्रिज के नीचे केबल की लाइन बिछाने के लिए खुदाई करते समय एक मजदूर की मौत हो गई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 21 Nov 2017, 8:49 PM IST

मजदूर की मौत

कोटा .

जीआरपी थाना क्षेत्र में पुराने रंगपुर ओवरब्रिज के नीचे केबल की लाइन बिछाने के लिए खुदाई करते समय सीमेंट का भारी भरकम स्ट्रक्टचर गिरने से दबने पर मंगलवार को एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Read More: इधर कोचिंग छात्रा ने फंदा लगाया तो उधर अभियंता के दबाव में आकर JEn ने की खुदखुशी

थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि प्लेटफार्म नम्बर 4 बी केबिन के पास रेलवे की सिग्नल लाइन के लिए केबल बिछाने की खुदाई का काम चल रहा है। यहां एमआईटी कम्पनी द्वारा ठेकेदार के माध्यम से काम कराया जा रहा है। जिसमें कई मजदूर काम कर रहे हैं। मंगलवार को केबल की नींव खोदते समय मजदूरों ने मिट्टी को बाहर निकालकर पटक रखा था। उसी मिट्टी के उपर सीमेंट व आरसीसी का भारी भरकम स्ट्रक्चर भी पड़ा हुआ था।

Read More: महिलाएं झेल रही किट की किट-किट

जब मजदूर खुदाई कर रहे थे। उसी दौरान वह स्ट्रक्चर मिट्टी से खिसककर दो मजदूरों के ऊपर जा गिरा। जिससे उसके नीचे दबने से एक मजदूर मध्य प्रदेश के झाबुआ स्थित बामनिया निवासी तोल सिंह(35) की मौत हो गई। जबकि प्रकाश सिंह(25) के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। हैड कांस्टेबल जगदीश सिंह ने बताया कि दोनों को एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां से मृतक का पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Read More: जश्न ए ईदमिलादुन्नबी : चांद ने दि‍या हजरत पैगम्बर के जन्मदि‍न का पैगाम, मुस्लि‍म समाज में दौडी हर्ष की लहर

तीन बच्चो के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के भाई कला ने बताया कि उसका भाई तोलसिंह, भाभी अंजू व अन्य मजदूर यहां करीब 20 दिन से काम कर रहे हैं। काम के दौरान अचानक यह हादसा हो गया। पत्थर भारी होने से उसका भाई नीचे दब गया। जिसे कई मजदूरों ने बड़ी मुश्किल से हटाया। लेकिन जब तक उसके भाई को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसा होते सी अंजू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कला ने बताया कि तोलसिंह के दो छोटे लड़के व एक लड़की है। इस हादसे से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।