
Cyber Crime: त्यौहारी सीजन में बढ़ रहे हैं ऑनलाइन ठगी के मामले, ये 20 तरीके अपनाएं तो बच सकते हैं साइबर क्राइम से
छबड़ा. बारां. छबड़ा क्षेत्र में एटीएम कार्ड के क्लोन के जरिए पैसे निकाले जाने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। ताजा मामला छबड़ा के चावल खेड़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका नविता शर्मा निवासी पिलानी झुंझुनूं का है। नविता शर्मा के खाते से अज्ञात लोगों ने 1.38 लाख रुपए निकाल लिाए। शिक्षिका के पति पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी छुट्टियों में पिलानी आ गई थी। पत्नी के बैंक खाते में ज्यादा ट्रांजेक्शन नहीं करते। उनकी मासिक तन्ख्वाह ही उसमें डालते हैं। इस बीच 8 जून को नवीता शर्मा ने खाता चैक किया तो उसमें मात्र 232 रुपए ही बचे थे।
Read More: ठग की बातों से चकराए कम्प्यूटर प्रोफेसर, नहीं बचा पाए अपने खाते की रकम, बिहार से कॉल और महाराष्ट्र में निकाले पैसे
पति शिकायत लेकर छबड़ा बैंक में पहुंचे तो वहां पता लगा कि 4 मई को 40000 रचना कटारिया लक्ष्मणगढ़ सीकर के खाते में ट्रांसफ र हुए और उसी दिन 20 हजार नगद निकाले गए । इसी तरह 5 मई को एस वाई आर इंटरप्राइजेज के अकाउंट में 40 हजार ट्रांसफ र हुए और 20 हजार रुपए नगद निकाले गए। 6 मई को 19 हजार नगद निकाले गए।
शिक्षिका नविता शर्मा ने बताया कि उन्होंने अप्रैल माह में मोबाइल अलर्ट के लिए बैंक को लिखित आवेदन पत्र दे रखा था लेकिन बैंक की लापरवाही की वजह से मोबाइल अलर्ट एक्टिवेट नहीं किया गया। इससे उन्हें इस धोखाधड़ी का पता नहीं चल पाया। इस बीच एसबीआई शाखा छबड़ा के मैनेजर अक्षत चतुर्वेदी का कहना है कि हमने उच्च बैंक अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है । मामले की जांच चल रही है। बैंक से जुड़े आम खाताधारकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर हम फि क्रमंद हैं। हमारी मेहनत की कमाई लूटी जा रही है । बैंक और थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकलता ।
Published on:
12 Jun 2019 09:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
