17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो साल में दौड़े 8 हजार से ज्यादा ओवरलोड वाहन

कोटा. संभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा कार्यशाला गुरुवार को टैगोर हॉल में हुई। इसमें परिवहन विभाग कोटा की ओर से प्रस्तुत किए आंकड़ों के अनुसार जिले में सड़क सुरक्षा में लापरवाही रूटिन है, एेसे कुछ मामलों में कार्रवाई करके इतिश्री कर ली जाती है। पिछले दो सालों में कोटा जिले में 8 हजार 410 ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते पाए गए।
less than 1 minute read
Google source verification
कोटा

दो साल में दौड़े 8 हजार से ज्यादा ओवरलोड वाहन

कोटा. संभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा कार्यशाला गुरुवार को टैगोर हॉल में हुई। इसमें परिवहन विभाग कोटा की ओर से प्रस्तुत किए आंकड़ों के अनुसार जिले में सड़क सुरक्षा में लापरवाही रूटिन है, एेसे कुछ मामलों में कार्रवाई करके इतिश्री कर ली जाती है। पिछले दो सालों में कोटा जिले में 8 हजार 410 ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते पाए गए। ये वो वाहन हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई। लापरवाह तरीके से वाहन चलाने के मामलों में वर्ष 2017-18में 1127वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए, जो वर्ष 2016-17 की तुलना में 375 अधिक है। 2016-17 में 752 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द किए गए। इसके अलावा 2016-17 में 98 और 2017-18 में 63 वाहनों को अनुज्ञा पत्र निरस्त किए गए। 2016-17 में 4 हजार 714 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए। इनसे 4 करोड़ 21 लाख 2 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। 2017-18 में 3 हजार 696 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए। इनसे 4 करोड़ 66 लाख 84 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। कार्यशाला में सड़क दुर्घटनाओं के लिए राजनीतिक और सामाजिक हस्तक्षेप, तकनीकी संसाधनों की अनुपलब्धता और उडऩदस्ते में कर्मचारियों का अभाव भी माना।