3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिभावक ने कक्षा में घुसकर की व्याख्याता की पिटाई, गुस्साए विद्यार्थियों ने लगाया जाम

झालावाड़/रीछवा. सीनियर सैकंडरी स्कूल में सोमवार को एक अभिभावक ने कक्षा में घुसकर व्याख्याता के साथ मारपीट कर दी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Sep 25, 2017

Parents Beat School Lecturer in a Sr Secondary School

झालावाड़/रीछवा. सीनियर सैकंडरी स्कूल में सोमवार को एक अभिभावक ने कक्षा में घुसकर व्याख्याता के साथ मारपीट कर दी।

झालावाड़/रीछवा. कस्बे के समीप ग्राम पंचायत मुख्यालय नसीराबाद के सीनियर सैकंडरी स्कूल में सोमवार को एक अभिभावक ने कक्षा में घुसकर व्याख्याता के साथ मारपीट कर दी। इस घटना से गुस्साए विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर स्टेट हाइवे जाम कर दिया।







थानाधिकारी उमेश मेनारिया ने बताया कि मारपीट की घटना के शिकार हुए इतिहास के व्याख्याता बालकिशन भारद्वाज ने रिपोर्ट में बताया कि कक्षा 11 के छात्र भरत को शनिवार को समय पर गृहकार्य करके लाने व पढ़ाई में ध्यान देने के लिए समझाया था और पिता को साथ लाने के लिए कहा था।

Read More: रुद्राक्ष हत्याकांड : पूरे हुए गवाहों के बयान, उप अधीक्षक हिंगड़ से जिरह अधूरी


वह सोमवार को पहले पीरियड में कक्षा 11 में पढ़ा रहे थे। उसी समय भरत के पिता निपानिया गुजरान निवासी लालचन्द बामी व रिंकू बामी आए और मारपीट करना शुरू कर दिया। कक्षा के छात्र छात्राओं व स्टाफ ने बीच बचाव किया। थानाधिकारी ने बताया कि मारपीट करने वाले रिंकू बामी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार दूसरे आरोपी लालचन्द बामी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Read More: दीनदयाल उपाध्याय की हत्या ऐसे बनी Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री

कुछ दिन पहले बारां के स्कूल में छात्रा को शिक्षकों ने किया था प्रताड़ित

बारां जिले के समरानियां कस्बे में स्थित निजी स्कूल के शिक्षकों ने 15 का पहाड़ा ना सुनाने पर तीसरी कक्षा की छात्रा से 70 उठक-बैठक लगवाईं।


Read More: रिटायर्ड आईजी की कार व बाइक में भिडंत, तीन घायल


गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युमन हत्या कांड के बाद भी निजी स्कूलों के प्रबंधक बच्चों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर बिल्कुल भी संजीदा नहीं हैं। बारां जिले के समरानियां कस्बे के एक निजी स्कूल के शिक्षकों ने तो मानवता की सारी हदें ही पार कर दीं।

स्कूल के शिक्षकों ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा वैष्णवी गोस्वामी को 15 का पहाड़ा सुनाने के लिए क्लास में खड़ा कर दिया, लेकिन वैष्णवी हिचक गई। वैष्णवी ने कभी सोचा भी नहीं था कि उसे पहाड़े ना सुनाना इतना मंहगा पड़ेगा कि शिक्षक भरी क्लास के बीच 70 बार उठक-बैठक लगवा देंगे।

Read More: अमरीका के डॉक्टर पटेल भारत में खोलेंगें मेडिकल यूनिवर्सिटी

आठ दिन बाद भी पड़ी रही बिस्तर पर

70 उठक बैठक लगाने के बाद वैष्णवी की हालत इस कदर खराब हो गई कि वह आठ दिन बाद भी अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही है।