
कल्लाजी महाराज के दर्शन कर लौट रही बस का टायर फटा, धमाके के साथ पलटी बस, श्रद्धालुओं की मची चीख-पुकार
कनवास. कोटा. कनवास-खानपुर मार्ग पर डेरू माताजी के समीप रविवार अपराह्न 4 बजे करीब चलती निजी बस का टायर फट ( Bus tire cracked ) जाने से बस पलट ( Bus overturned ) गई। इससे बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। ( passengers injuried ) घायलों को कनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ( Hospital ) में प्राथमिक उपचार कराया गया। एक घायल को कोटा एमबीएस अस्पताल ( Kota mbs hospital ) रैफर किया है।
जानकारी के अनुसार बस में सवार लोग कल्लाजी महाराज के दर्शन कर लौट रहे थे। डेरू माताजी के समीप अचानक चलती बस का अगला टायर फट गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। बस के पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मुख्य मार्ग पर मौजूद लोगों ने दौड़कर यात्रियों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। इस बीच 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों कनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. लाल सिंह मीणा ने घायलों का उपचार किया। घायल रामप्रसाद मेघवाल के पसली में चोट लगने के कारण उसे कोटा रैफर किया।
यह हुए घायल
कोटा विज्ञान नगर निवासी रामप्रसाद मेघवाल (48), धन्नी बाई मेघवाल (62), कैथूनी निवासी गौवर्धन मीणा (50), निर्मला मीणा (35), देवांश (5), रामजानकी बाई मीणा (40), भरोस बाई मीणा (42) निवासी सिंघपुरा के हाथ, नाथूलाल मेघवाल (52) निवासी बरखेडा घायल हुए है।
तेज धमाके के साथ पलटी बस
कनवास-खानपुर मार्ग पर अचानक तेज धमाके के साथ बस का टायर फट गया। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों की चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस की खिड़कियों से यात्रियों को बाहर निकाला। वे दर्द से कहराह रहे थे।
Published on:
01 Jul 2019 08:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
