11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में बोले पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी-‘संकल्प लें कि देश और समाज के लिए जिएंगे’

राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी का मंगलवार को शिक्षा नगरी में नगर निगम, जनप्रतिनिधियों और शहर के प्रबुद्धजनों ने भव्य स्वागत किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 8 May 2018, 1:18 PM IST

Editor-in-Chief Gulab Kothari In Kota

कोटा। राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी का मंगलवार को शिक्षा नगरी में नगर निगम, जनप्रतिनिधियों और शहर के प्रबुद्धजनों ने भव्य स्वागत किया और मार्गदर्शन लिया। जयपुर से कोटा पहुंचने पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे बूंदी रोड स्थित माहेश्वरी रिसोर्ट में कोठारी का भावभीना स्वागत किया गया। इस मौके पर कोठारी ने कहा कि जैसा सम्मान आपने मुझे दिया। वैसा ही सम्मान आपको भी मिले। सब बराबर के हैं। सब में बराबर की ताकत है, कौन अपनी ताकत को कहां लगाता है। आप अपनी ताकत को समझे।

Read More: कोटा ही नहीं बूंदी के इस गांव में भी है आईआईटीयन की फैक्ट्री, यहां एडमिशन के साथ IIT Coaching भी होती है फ्री

जिंदगी में कुछ करने व बनने का संकल्प करें। जीने के लिए जीना छोड़ दो। आज हम अपने परिवार के लिए जीते हैं। अपना ही ध्यान रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हर बीज का एक सपना है कि वह पेड़ बने। ऐसा कोई बीज नहीं होगा, जो पेड़ नही बनना चाहता होगा।

Big News: 46 डिग्री में भी 'जिन्दा है 'मच्छर', स्वाइन और डेंगू ने बरपाया कहर, कोटा में 8 लोगों की मौत

हम सबका एक सपना है कि हम बीज बने, हमारे फल समाज खाए। हमारी छाया समाज को मिले। अगर मुझे अपने ही स्वार्थ के लिए जीना है। अपनी ही चिंता रखना है तो मैं बीज नहीं बन सकता। गोदाम में पड़ा रहूंगा। कोल्ड स्टोरेज में पड़ा रहूंगा। अपने को बचा क रखूंगा। बचा के रखूंगा तो पेड़ नहीं बन सकता। पेड़ बनने की दिली इच्छा है तो जमीन में गडऩे की तैयारी कर लो। ये आज हम संकल्प लें, कि हम बीज बनेंगे। समाज, देश के लिए जीएंगे।

Inside Story: काली कमाई, प्रतिष्ठा गंवाई: हाड़ौती में सिपाही से लेकर एसपी तक के दामन पर लगा है रिश्वत का दाग

जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन

माहेश्वरी रिसोर्ट में सांसद ओम बिरला, लाडपुरा विधायक विधायक भवानीसिंह राजावत, कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, सांगोद विधायक हीरालाल नागर तथा नगर विकास न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने कोठारी का पुष्प मालाओं व गुलदस्ते से अभिनंदन किया। भाजपा शहर उपाध्यक्ष राजकुमार माहेश्वरी के अगुवाई में 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Read More:धर्मसभा में बोले शंकराचार्य: वेद-विहीन विज्ञान के कारण पूरा विश्व दिशाहीन

51 किलो के पुष्प हार से अभिनंदन
उपमहापौर सुनीता व्यास की अगुवाई में पार्षदों ने नगर निगम की ओर से कोठारी का यहां 51 किलो के पुष्प हार से अभिनंदन किया। इसमें पार्षद विवेक राजवंशी, विनोद नायक, नरेन्द्र हाड़ा, गोपाल राम मण्डा, राममोहन मित्रा, रमेश आहूजा, धु्रव राठौर, रेखा लखेरा, रेखा जैन, महक गौतम, मधु कंवर, जगदीश सिंह मोहिल, भगवान गौतम, गिरिराज महावर, भाजपा छावनी मण्डल के अध्यक्ष खेमराज शाख्यवाल आदि ने अभिनंदन किया।

Read More: खुश खबरी: अब कोटा में चलेंगे महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक ऑटो, पुरूष होंगे Not Aloud

प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, महासचिव अशोक माहेश्वरी, जनरल मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन, इन्द्रविहार विकास समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष छुट्टनलाल शर्मा, रामस्वरूप, हाड़ौती कोटा स्टोन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, डा. सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायी आनंद राठी, एलबीएल एजुकेशन ग्रुप के निदेशक कुलदीप माथुर, आशिफ मिर्जा, ईको डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डा. एल.एन. शर्मा, लॉयस क्लब टेक्नो के अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, दिनेश गोस्वामी, लेखराज, धणीधर जन सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।