18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
4 हजार के लिए पटवारी ने बेचा ईमान, एसीबी ने रंगे हाथ दबौचा तो मांगने लगा रहम की भीख, फोटो खींचे तो हंसने लगा
Play video

4 हजार के लिए पटवारी ने बेचा ईमान, एसीबी ने रंगे हाथ दबौचा तो मांगने लगा रहम की भीख, फोटो खींचे तो हंसने लगा

कोटा एसीबी ने खेत तक रास्ता देने के लिए जमीन की पैमाइश करने के लिए पटवारी व उसके दलाल (एवजी) को साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते शनिवार को गिरफ्तार किया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 09, 2019

कोटा. कोटा एसीबी ने खेत तक रास्ता देने के लिए जमीन की पैमाइश करने के लिए पटवारी व उसके दलाल (एवजी) को साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत ( Bribe ) लेते शनिवार को गिरफ्तार ( patwari arrested for taking Bribe ) किया। पकड़ में आने के बाद एसीबी से रहम की भीख मांगने लगा। खुद को बेगुनाह बताकर छोडऩे को गिड़गिड़ाने लगा।

BIG News: सब्जी के गर्म कढ़ाव में गिरने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, मातम में बदली मुंडन की खुशियां

एसीबी एएसपी ठाकुर चन्द्रशील ने बताया कि लाडपुरा तहसील के गोदल्याहेड़ी निवासी रविप्रकाश धाकड़ (40) ने 3 जून को एसीबी ( ACB ) में शिकायत की थी। इसमें बताया कि उसके रास्ते के विवाद पर तहसीलदार ने 20 मई को पृष्ठाकिंत कर पटवारी को सीमांकन व मौका रिपोर्ट के आदेश दिए थे, लेकिन पटवारी उसे चक्कर कटवा रहा था। पटवारी मधुसूदन मीणा (43) व उसका सहयोगी परशुराम कुम्हार (40) 5 हजार रुपयों की मांग करने लगे।

Read More: कोटा में रेगिस्तान जैसे हालात: 47 डिग्री टेम्प्रेचर में ढाई किमी पैदल चल हजारों लोग लाते हैं पीने का पानी

4 जून को पटवारी व एवजी साढ़े चार हजार में सीमांकन को राजी हो गए। रविप्रकाश ने एक हजार रुपए उसी समय दे दिए। इससे शिकायत का सत्यापन हो गया। इसके बाद 7 जून की सुबह शेष साढ़े तीन हजार रुपए देना तय हुआ। इस पर एसीबी टीम कार्रवाई के लिए गोदल्याहेड़ी पहुंची। यहां पटवारी पूरे दिन नहीं पहुंचा। ऐसे में ट्रेप की कार्रवाई नहीं हो सकी।

Read More: ट्रंकोलाइज करने पर भालू हुआ आग बबूला, कार को मारा जोरदार मुक्का, गुस्सा देख कार में बैठे लोगों की अटकी सांसे

उन्होंने बताया कि रविप्रकाश ने पटवारी से बात की तो उसने शनिवार को सीमांकन की बात कही। इस पर एसीबी टीम शनिवार को फिर गांव पहुंची। जहां पटवारी ने सीमांकन के लिए परशुराम को भेजा। परशुराम ने सीमांकन के बाद रविप्रकाश से साढ़े तीन हजार रुपए ले लिए। रुपए लेते ही एसीबी ने उसे दबोच लिया। हाथ धुलवाने पर पानी गुलाबी हो गया। इसके बाद एसीबी ने परशुराम से पटवारी को फोन करवाया। परशुराम ने सीमांकन करने व साढ़े तीन हजार रुपए प्राप्त करने की बात कही।

Read More: कोटा में भाजपा पार्षद की दबंगई, करोड़ों के पार्क पर कब्जा कर बनाया मकान, अफसर भी कार्रवाई से कतराए

पटवारी मधुसूदन मीणा ने उसे रुपए लेकर कोटा महावीर नगर में उसके घर के निकट नाई की दुकान पर बुलाया। एसीबी टीम परशुराम को लेकर महावीर नगर पहुंची तथा सादा वर्दी में निगरानी कर उसे दुकान पर भेजा। जहां पटवारी ने रुपए ले लिए। रुपए लेते ही एसीबी ने उसे ट्रेप कर लिया। एसीबी ने दोनों को महावीर नगर थाने ले आई। जहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।