4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर पत्थरों व लाठियों से जानलेवा हमला, ASI की हालत नाजुक, खाकी ने भागकर बचाई जान

बूंदी जिले के मीणा के झोपड़ा गांव में धोखाधड़ी के आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एएसआई गंभीर घायल हो गए। जबकि अन्य पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jun 18, 2019

peoples attack on police

आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर पत्थरों व लाठियों से जानलेवा हमला, ASI की हालत नाजुक, खाकी ने भागकर बचाई जान

तालेड़ा (बूंदी). बरुंधन के पास मीणा के झोपड़ा गांव में सोमवार को एक आरोपी को पकडऩे गई कोटा शहर के गुमानपुरा थाने की टीम पर कुछ लोगों ने पत्थर व लाठियों से हमला कर दिया और एक कार के कांच फोड़ दिए। हमले में एएसआई घायल हो गया। घटना के बाद तालेड़ा पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।

BIG News: ऐसा कोई 'सगा' नहीं जिसे कोटा पुलिस ने 'लूटा' नहीं, जनता के बाद अब 'राजस्थान सरकार' को भी ठगा

पुलिस ने बताया कि कोटा के गुमानपुरा थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में मीणा का झोपड़ा गांव निवासी मुकेश मीणा आरोपी है। सोमवार को गुमानपुरा थाने से एएसआई महेन्द्र सिंह व एक कांस्टेबल निजी कार से आरोपी मुकेश को पकडऩे के लिए गांव गए थे। वहां आरोपी को पकडऩे लगे तो परिजनों ने पुलिस टीम पर पत्थर व लाठियों से हमला कर दिया।

Read More: दो जिलों की सीमा पार कराने को बजरी माफिया चढ़ाते हैं पुलिस को 30 हजार का चढ़ावा, फिर कोटा में दाखिल होते 80 ट्रक

पत्थर फेंककर कार के शीशे फोड़ दिए। हमले में एएसआई महेन्द्र घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आई। अपनी जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को भागना पड़ा। दोनों पुलिसकर्मी भागकर तालेड़ा थाने पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तालेड़ा थाने के जाप्ते ने हमलावरों को पकडऩे के लिए दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि घायल एएसआई का मेडिकल करवा दिया है। हमलावरों को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

BIG News: कोटा में एक ट्रक बजरी की कीमत 42 हजार, पुलिस की वसूली खत्म हो तो गिर जाएं 25 हजार तक दाम

कोई जानकारी नहीं दी
घायल एएसआई महेन्द्र सिंह से घटना के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया तो उसने कोई जानकारी नहीं दी। जिस कार के कांच हमले में फ ोड़े गए थे, वह एक निजी कार थी, जिस पर सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी लिखा है।

Read More: स्मार्ट फोन खरीदने के लिए बालक ने घर से चुराए 85 हजार, 4 किमी पैदल चल रात 3 बजे पहुंचा दुकानदार के घर

पांच के खिलाफ मामला दर्ज
तालेड़ा थाना प्रभारी रमेश तिवारी ने बताया कि एएसआई महेंद्र सिंह पर हमला करने पर पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी मुकेश मीणा, उसके भाई सुरेन्द्र मीणा, सोनूू मीणा, पत्नी व चाची के खिलाफ राजकार्य में बाधा और प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तालेड़ा पुलिस हमलावरों के गांव पहुंची तो वहां घर पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने नमाना, गोपालपुरा व श्रीनगर सहित आधा दर्जन गांवों में दबिश दी, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला।