
police
कोटा. छोटे-छोटे मामलों में कार्रवाई कर पीठ थपथपाने वाली शहर पुलिस इस साल के दो बड़े और चर्चित मामलों में 3 से 5 माह बाद भी मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। एसएससी नकल और 27 किलो सोना लूट मामलों के मुख्य सूत्रधार पुलिस की पकड़ से दूर खुलेआम बाहर घूम रहे हैं।
Read More:गांजा तस्कर महिला को अदालत ने सुनाई 4 साल कठोर कैद की सजा
नयापुरा थाना क्षेत्र में 22 जनवरी को दिनदहाड़े नकाबपोश 4 बदमाश बंदूक की नोक पर मणप्पुरम् गोल्ड फाइनेंस से 27 किलो सोना लूटकर ले गए। करीब 8 करोड़ कीमत का सोना बरामद करना तो दूर 5 माह बाद पुलिस अभी तक लूट के मुख्य सरगना बिहार के मनीष सिंह को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी। पुलिस ने घटना के एक माह बाद दो आरोपियों दिल्ली निवासी गुलाब सिंह व सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था। जिन पर आरोप है कि इन्होंने लूट की वारदात में मनीष का सहयोग किया है। इसके बाद लुटेरों को बाइक व मोबाइल बेचने वाले तीन स्थानीय दुकानदारों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की खूफिया से लेकर स्पेशल टीम तक के जोर लगाने पर भी मनीष पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।
नकल वाले भी पुलिस को दे रहे चकमा
इतना ही नहीं रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में करीब तीन माह पहले हुए एसएससी भर्ती परीक्षा के नकल मामले में भी मुख्य सूत्रदार दो आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने 17 मार्च को महात्मा गांधी कॉलोनी स्थित एक संस्थान पर कार्यवाही कर 4 आरोपियों धर्मेन्द्र शर्मा, रामबाबू गुर्जर, राहुल सिंह व दयाचन्द शर्मा को गिरफ्तार किया था। इस हाई प्रोफाइल नकल मामले में तीन माह बाद भी मथुरा और हरियाणा निवासी मुख्य आरोपी बृजराज गुर्जर उर्फ मनीष और दीपक गोयल को पुलिस नहीं तलाश पाई है।
दोनों मामलों में चालान पेश
एसएससी नकल और सोना लूट दोनों ही मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ तो अदालत में चालान पेश कर दिए। जबकि दोनों मामलों के फरार मुख्य आरोपियों के खिलाफ 173(8) में जांच लम्बित रखी है। सोना लूट मामला तो एसीजेएम क्रम 7 अदालत से कमिट कर जिला न्यायालय में भेज दिया है। जिसमें 10 जुलाई को सुनवाई होगी।
Published on:
28 Jun 2018 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
