18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
बूंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बजरी से भरे 5 ट्रक, 2 ट्रेलर, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफियाओं में मचा हड़कम्प
Play video

बूंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बजरी से भरे 5 ट्रक, 2 ट्रेलर, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफियाओं में मचा हड़कम्प

Kota News, Kota Hindi News, Illegal gravel Transport: बूंदी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे 5 ट्रक, 2 ट्रेलर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर सात लोगों को हिरासत में लिया है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 08, 2019

हिंडोली. बूंदी जिले के हिंडौली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे 5 ट्रक, 2 ट्रेलर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को हिंडौली पुलिस थाने में खड़ा करवाया है।

Read More: बड़ा फैसला: खनन माफियाओं से जब्त की बजरी अब कोटा में होगी नीलाम

जानकारी के अनुसार बड़ानयागांव में देर रात पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। तभी वहां से गुजर रहे ट्रक, ट्रेलर व ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस को देखकर दूर सड़क किनारे रुक गए। पुलिस ने वाहनों की जांच की तो उनमें अवैध बजरी मिली। जिसे जब्त कर चालक व खलासी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद गश्ती दल रघुनाथपुरा गांव पहुंचा। जहां बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर दो जनों को हिरासत में लिया। पुलिस की कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कम्प मच गया।

Read More: सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहे बजरी से भरे वाहन, 25 टन डंपर में 65 टन बजरी और नंबर प्लेट भी फर्जी

पुलिस उप निरीक्षक निरंजन कुमार मीणा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिले के प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी की जा रही है। वहीं, रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। बजरी से भरे वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।