5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरों की शातिर गैंग : वारदात के बाद पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए बन जाते थे बेहरूपिया…

सीएफसीएल गोदाम से 180 कट्टे खाद चोरी के मामले में पुलिस ने सात जनों को किया गिरफ्तार।
2 min read
Google source verification
Theft, robbery and robbery

आदतन अपराधियों की धरपकड़

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में गत 30 अक्टूबर को नया नोहरा गांव के निकट स्थित सीएफसीएल के गोदाम से 180 कट्टे खाद चोरी के मामले में पुलिस ने बुधवार को सात जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई ट्रैक्टर-ट्राली व 148 कट्टे खाद बरामद किया है।

मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में लगी आग, कई वन्यजीव आए चपेट में....

पुलिस के अनुसार बोरखेड़ा क्षेत्र में नया नोहरा स्थित सीएफसीएल के गोदाम से 30 अक्टूबर को अज्ञात चोर करीब 180 कट्टे खाद चोरी कर ले गए। उन्हें पकडऩे के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने चोरी, लूट व नकबजनी के मामलों में आदतन अपराधियों की धरपकड़ कर पूछताछ की। तो खाद चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इस पर बुधवार को देवलीमांजी थाने के गांव थूमड़ा निवासी देवप्रकाश मेघवाल (20), गांव ढोटी निवासी लखन (20), सीमलिया थाना गांव हानोतिया निवासी इन्द्रराज बागरी (22), बंटी बागरी (23), गांव करीरखेड़ा निवासी मुकेश मीणा (35), सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नाथूबाई की झौंपडिय़ां निवासी नंदबिहारी बागरी (23) को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने चोरी का माल देवलीमांजी थाना क्षेत्र के चौमा मालियान निवासी दिनेश मीणा (36) को बेचना बताया। इस पर पुलिस ने दिनेश को भी गिरफ्तार किया है।

एमपी के मुख्यमंत्री के फेक वीडियो से कोटा में मची खलबली...
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि गैंग के सदस्य देवप्रकाश, इन्द्रराज व बंटी शहर में घूमकर रैकी करते थे। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देकर अपने-अपने घर चले जाते थे और पुलिस से बचने के लिए कोटा में रहकर मजदूरी, चौकीदारी व अन्य कार्य करते थे। आरोपियों ने आधा दर्जन वारदातें कबूल की। पुलिस आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश करेगी।

कोटा थर्मल में बैखोफ घूम रहा तेंदुआ, खौफ में कर्मचारी...देखिए वीडियो...


गैंग के चार सदस्य आदतन अपराधी
गैंग के चार सदस्य आदतन अपराधी है। देवप्रकाश उर्फ गोलू के खिलाफ अनंतपुरा थाने में चोरी के वर्ष 2017 व 2018 में कुल 6 मामले व देवलीमांजी थाने में धारदार हथियार रखने का एक मामला दर्ज है। इसके अलावा रामभरोस उर्फ बंटी के खिलाफ कैथून समेत विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट के आधा दर्जन मामले दर्ज है। इसी प्रकार इन्द्रराज के खिलाफ देवलीमांजी समेत अन्य थानों में चोरी व मारपीट के तीन तथा आरोपी नंदबिहारी के खिलाफ किशोरपुरा थाने में धारदार हथियार का मामला दर्ज है।