17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG News: आरोप: नमाज पढ़कर घर लौट रहा युवक के सिर पर पुलिस ने मारा लठ, फिर लात-घूंसों से जमकर पीटा

कोटा शहर में एक युवक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शहर एसपी से पुलिसकर्मी की शिकायत की है। जबकि, पुलिस युवक के बिजली के खंभे से टकराकर घायल होने का दावा कर रही है।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 08, 2019

police Beating

BIG News: आरोप: नमाज पढ़कर घर लौट रहा युवक के सिर पर पुलिस ने मारा लठ, फिर लात-घूंसों से जमकर पीटा

कोटा . कैथूनीपोल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप लगाया। इधर, पुलिस ताश खेलते पुलिस को देखकर भागते समय विद्युत पोल से टकराकर घायल होने का दावा कर रही है। मोखापाड़ा निवासी जाकिर हुसैन ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वह नमाज पढ़ कर आ रहा था।

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान सरकार अब कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को देगी 10 हजार, करना होगा बस ये काम

इसी दौरान रास्ते में पुलिस कांस्टेबल राजेन्द्र जाट ने उसके सिर पर लाठी से वार किया तथा नीचे गिरने पर लातों से मारा। वहीं वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल भी छीन लिया। कांस्टेबल ने उसे व उसके साथियों को बंद करने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच उप अधीक्षक रोहिताश शर्मा को सौंपी है।

BIG News: विधायक संदीप ने कांग्रेस पर कसा तंज: बोले-अब कहां दुबक कर बैठ गए कांग्रेस नेता, ईंट से ईंट बजा देंगे

युवक ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पुलिसकर्मी ने बेवजह उसे मारापीटा। इससे उसके सिर मे गंभीर चोट आई है। साथ ही किसी को कुछ बताने पर हवालात में बंद करने की धमकी दी। फरियादी ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा दोषी कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Read More: धारीवाल ने खोजा कोटा को जाम से आजाद करने का फॉर्मूला, आज शाम जनता के सामने रखेंगे ट्रैफिक प्लान

इस बारे में कैथूनीपोल थानाधिकारी सतवीर मीणा ने कहा कि मोखापाड़ा में कुछ युवक ताश खेल रहे थे। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर वे गलियों में भाग छूटे। जाकिर पीछे देखते हुए भाग रहा था। इसी दौरान तेजी से विद्युत पोल से जा टकराया और घायल हो गया। उसके द्वारा पुलिस पर मारपीट का लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। कांस्टेबल ने उसे नहीं पीटा। सिटी एसपी ने मामले की जांच उप अधीक्षक रोहिताश शर्मा को सौंपी है। वे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में सच का पता लग जाएगा।