2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एके-47 के बाद कोटा पुलिस को मिले स्पेशल बम, इन लोगों पर गिराए जाएंगे यह बम…जानिए कौन है निशाने पर

बड़े बड़े प्रदर्शनों के समय अक्सर हंगामा होने पर पुलिस व भीड़ पर पथराव करने वाले अब पुलिस की निगाह से नहीं बच सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 1 Apr 2018, 12:42 PM IST

 Chilean bomb

कोटा . बड़े बड़े प्रदर्शनों के समय अक्सर हंगामा होने पर पुलिस व भीड़ पर पथराव करने वाले अब पुलिस की निगाह से नहीं बच सकेंगे। उपद्रवियों व साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे वालों को पकडऩे के लिए पुलिस के पास विशेष बम आए हैं, जिनके उपयोग से नुकसान तो किसी को नहीं होगा लेकिन हुडदंगियों की पहचान में आसानी जरूर होगी। यह संभव होगा चिली बम व डाई मार्कर से। कोटा पुलिस को पहली बार हजारों की संख्या में चिली बम व डाई मार्कर मिले हैं।

Read More: हो जाइए तैयार, 48 घंटे में आ ही जंगल की सरकार, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघ आने का काउंन-डाउन शुरू

चिली बम भागने नहीं देंगे
प्लास्टिक बॉक्स में मिर्च पाउडर भरा हुआ है। भीड़ में इसके फटने पर मिर्च पाउडर निकलेगा। मिर्च पाउडर के कारण लोगों की आंखों से आंसू निकलने पर वे आगे नहीं बढ़ सकेंगे। जिन्हें पुलिस आसानी से पकड़ सकेगी।

Read More: हमराह: किशोर सागर की शांत लहरों के बीच संगीत की मस्ती और गीतों के जादू में खो गए शहरवासी

डाई मार्कर पहचान उजागर करेंगे
इसमें मतदान में काम ली जाने वाली स्याही भरी है। भीड़ में इसके फटतेही अमिट स्याही निकलेगी और लोगों के शरीर पर निशान छोड़ देगी। इससे कई दिन बाद भी आरोपित की मौजूदगी का पता लगाया जा सकेगा।

Read More: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैदी ने लगाई फांसी, परिजनों ने किया हंगामा

वज्र वाहन करेंगे भीड़ नियंत्रण
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोटा रैंज को दो वज्र वाहन मिले हैं। इसके ऊपरी भाग में इलेक्ट्रिक लांचर है। इससे एक बार में 7 फायर हो सकेंगे। इससे चारों तरफ की भीड़ को एक ही बार में नियंत्रित किया जा सकेगा।

Big News: हाथ कटा, खून बहा, फिर भी नहीं बिका गेहूं, अन्नदाता की आंखों से टपक गए आंसू

वाटर कैनन भीड़ को खदेड़ेगी
पुलिस पहले भीड़ नियंत्रण के लिए आंसू गैस के गोलों का उपयोग करती थी। इसके स्थान पर अब वाटन कैनन का उपयोग होने लगा है। भीड़ पर पानी की तेज बौछार छोड़कर उसे नियंत्रित किया जा सकता है।

पुलिस हुई हाईटेक
शहर पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक विजय शंकर शर्मा ने बताया कि कोटा पुलिस अब हाईटेक हो चुकी है। आधुनिक हथियार और सुरक्षा कवच के साथ ही पुलिस को हजारों की संख्या में चिली बम व डाई मार्कर मिले है। वाटर कैनन व आधुनिक वज्र वाहन आए हैं। जवानों को इनके इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।