18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई: रेस्टोरेंट में चल रहा था अवैध हुक्का बार, दो दर्जन कोचिंग छात्र-छात्राओं को दबोचा
Play video

कोटा में चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई: रेस्टोरेंट में चल रहा था अवैध हुक्का बार, दो दर्जन कोचिंग छात्र-छात्राओं को दबोचा

kota news, kota Crime news, Police Raid illegal hookah parlours: कोटा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट पर छापा मार हुक्का पी रहे दो दर्जन नाबालिग कोचिंग छात्र-छात्राओं को दबोचा।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 15, 2019

कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर के नेतृत्व में टीम ने रविवार रात को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम ने कोटड़ी- गुमानपुरा रोड पर कोटपा एक्ट ( Cotpa Act ) के तहत रेस्टोरेंट 3107 पर छापा मारकर अवैध हुक्का बार ( illegal hookah parlours ) से दो दर्जन से ज्यादा नाबालिगों को दबोचा है। सीएमएचओ की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ( medical and health department )

Read More: राजस्थान सरकार का फरमान, अब बच्चों के मल का सैंपल लेंगे शिक्षक, राज्य में मचा हड़कम्प

टीम को मौके से 30 बीयर व 3 शराब ( wine And beer ) की बोतलें बरामद की हैं। इसके अलावा यहां हुक्का और मसाला फ्लेवर मौके पर मिले। पार्लर को सीज कर दिया गया (illegal hookah parlours ) और फ्लेवर का सैंपल जांच के लिए फू ड लैब भेजा गया। पकड़े गए सभी नाबालिग कोचिंग छात्र-छात्राएं थे। विभाग ने संचालक का फूड लाइसेंस निरस्त ( Food License Canceled ) क‍िया हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची आबकारी टीम ( Excise Team ) ने आबकारी अधिनियम ( Excise act ) के तहत बार संचालक साहिल को गिरफ्तार किया है।

Read More: तीस्ता नदी में बहे बूंदी के 2 युवकों का 5 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, ममता सरकार से बोले परिजन -अपने बच्चे मानकर ढुंढवाओ

छात्र-छात्राएं हुए तितर-बितर
चिकित्सा विभाग ( medical Department ) की टीम ने छापामारी की तो यहां करीब 50-60 कोचिंग छात्र-छात्राएं थे। छापामारी से इधर-उधर भागने लगे। दो दर्जन से अधिक नाबालिगों को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। इस दौरान संचालक और हुक्का बार में काम करने वाले कर्मचारी और कुछ युवक टीम को चकमा देकर फ रार होने की कोशिश करने लगे। सीएमएचओ ने तत्काल गुमानपुरा पुलिस व आबकारी विभाग को इसकी सूचना दी। इस पर दोनों विभागों की टीम भी मौके पर पहुंची।

Read More: कोटा के बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर: यदि आपके पास है ये लाइसेंस तो मिल सकता है रोजगार

200 रुपए का जुर्माना बनाकर छोड़ा
चिकित्सा विभाग की टीम ने सभी नाबालिगों की काउंसलिंग कराई। हिदायत देकर 200 रुपए को कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना वसूल किया। अगली बार हुक्का पार्लर में हुक्के का सेवन नहीं करने की हिदायत दी। टीम ने हुक्का बार को सील कर हुक्के जब्त कर लिए है। उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

Read More: रीढ़ की हड्डी टूटी होने पर भी पूनम को अस्पताल से निकाला तो कोटा में मचा बवाल, कलक्टर के दखल बाद किया भर्ती

बिना लाइसेंस के परोस रहे थे शराब
संचालक के पास फूड रेस्टारेंट का लाइसेंस था, लेकिन युवाओं को बीयर व शराब परोस रहे थे। टीम की सूचना पर सहायक आबकारी अधिकारी ज्ञानप्रकाश मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अवैध शराब व बीयर की बोतलें बरामद की है। इसके साथ ही संचालक साहिल को भी गिरफ्तार किया है।


खिलाने के नाम पर पिलाया जाता था हुक्का
आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि चौथे मंजिल पर हुक्का बार चलता है। उन्हें यही पता था कि यहां रेस्टोरेंट पर खाना खिलाया जाता है। सुबह से शाम तक 100-150 युवक, युवतियां और किशोर यहां आते है।

Read More: 150 फीट गहरी तीस्ता नदी में बहे अमन का शव बूंदी पहुंचा, मां की चित्कार से कांप उठा कलेजा, शहर में छाया मातम

सोशल नेटवर्किंग के जरिए प्रचार
पूछताछ में पता चला है कि संचालक व्हाट्सअप और फेसबुक से हुक्का बार का प्रचार करते थे। सोशल नेटवर्किंग के जरिए ही नाबालिगों को बार की जानकारी दी जाती थी। हुक्का बार में आने वाले नाबालिग या युवक अपने साथ अन्य छात्रों को लाते थे। बार में नए ग्राहकों को एंट्री नहीं दी जाती थी।


और इधर, पुलिसगिर पड़ी
बीयर बार पर शराब जब्त कर ले जाते समय पुलिसकर्मी सीढिय़ों से गिर पड़े। सड़क पर शराब की बोतल फूटने से सड़क पर शराब बह गई। गिरने से पुलिसकर्मी घायल होने से बच गए।


पुलिस की नाक के नीचेे चल रहा था खेल
सबसे बड़ी बात यह है कि यह रेस्टोरेंट पुलिस की नाक के नीचे ही चल रहा था। पॉश इलाके में यह रेस्टोरेंट संचालित है। पास ही गुमानपुरा थाना लगता है, लेकिन पुलिस को यह सब दिखाई नहीं दिया।

Read More: 4 घंटे बांध से पानी की निकासी रोकी, तीस्ता नदी में डूबी कार का चला पता, एक की लाश मिली 2 की तलाश जारी

यह रहे मौजूद
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग के फूड इंस्पेक्टर संजय सिंह, हरसहाय गुर्जर, चन्द्रवीर सिंह, ड्रग विभाग के संदीप शर्मा, उमेश मुखिजा, गुमानपुरा थाने के एएसआई श्रवण शर्मा, कांस्टेबल मनजीत सिंह, अश्वेन्द्र सिंह और आबकारी विभाग के पीओ हेमराज मीना समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
& राज्य सरकार के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। फू ड लाइसेंस के नाम पर हुक्का बार चलाना नियमों का उल्लंघन है। यहां 30 बीयर व 3 शराब की बोतलें बरामद की है। हुक्का और मसाला फ्लेवर दोनों मौके पर मिले हैं। सामान मिलने पर पार्लर को सीज कर दिया और फ्लेवर का सैंपल जांच के लिए फू ड लैब भेजा गया। संचालक का फू ड लाइसेंस निरस्त किया। बार संचालक साहिल को गिरफ्तार किया है।
डॉ. भूपेन्द्रसिंह तंवर, सीएमएचओ, कोटा