
OMG: क्राइम की दुनिया में नाम चमकाने के लिए खौफनाक वारदात की फिराक में था कोटा का 'बच्चा'
कोटा . क्राइम की दुनिया में कोटा का ये बच्चा नाम चमकाने के लिए खौफनाक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ कर मंसूबे नाकामयाब कर दिया। पुलिस ने तलाशी ली तो बच्चा के पास जानलेवा हथियार मिले।
दादाबाड़ी पुलिस ने रविवार रात एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी कट्टा बरामद किया। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
थानाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रविवार रात वक्फ नगर में गश्त कर रही थी। तभी वहां गोविंद नगर निवासी जाहिद उर्फ बच्चा (25) मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा मिला। आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। सीआई ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बूंदी, बोरखेड़ा, विज्ञान नगर व दादाबाड़ी समेत अन्य थानों में लूट, चोरी व नकबजनी के 8 मामले दर्ज हैं।
Read More: जल्दी कीजिए, कोटा दशहरा मैदान की नीलामी हो गई शुरू, सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले का होगा ऐतिहासिक मैदान
इधर, शाहरुख और सलमान को 10-10 साल की सजा
जीआरपी थाना क्षेत्र में करीब सवा दो साल पहले ट्रेन में दो यात्रियों से मारपीट कर डकैती करने के मामले में अदालत ने सोमवार को सलमान व शाहरुख समेत 6 आरोपितों को दस-दस साल की सजा और 50-50 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है।
OMG: युवक की दर्दनाक मौत से चौंकाने वाला खुलासा: कुत्ता ही नहीं पैंथर के काटने से भी होता है रेबीज
कमला नगर आगरा निवासी जगमोहन चतुर्वेदी ने 10 मार्च 2016 को जीआरपी कोटा में रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा था कि वह अपने साथी सुनील चावला के साथ आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन से आगरा से कोटा आ रहे थे। देर रात 1.30 बजे कुशतला रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोगों ने उनकी जेब में कट लगाकर 3 हजार रुपए व पैन कार्ड निकाल लिए। उसकी नींद खुल गई और उसने उन लोगों को पकड़ लिया।
शोर सुनकर सुनील की भी नींद खुल गई। इसके बाद उन बदमाशों ने सुनील की जेब से भी दो हजार रुपए, मोबाइल, पैनकार्ड व वोटर आईडी छीन लिए। साथ ही, दोनों से मारपीट कर ट्रेन धीमी होने पर कूदकर भाग गए। मारपीट में दोनों के चोटें लगी थी। मारपीट करने वाले 8-10 जने थे। उनकी उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच थी। इस मामले में अनुसंधान के बाद पुलिस ने 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
Published on:
04 Jun 2018 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
