21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोपालन मंत्री भाया बोले, गौ शालाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विकास की बनेंगी नीतियां…

गौ रक्षा सम्मेलन में हाड़ौती भर से पहुंचे लोग...
less than 1 minute read
Google source verification
 Department of Gopalan

गोपालन मंत्री भाया बोले, गौ शालाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विकास की बनेंगी नीतियां...

कोटा. गोपालन विभाग की ओर से राज्य में पहली बार गोवंश की देखभाल एवं रक्षा के लिए जयपुर के सीतापुरा एरिया में शनिवार को गोरक्षा सम्मेलन का आयोजन कियागया।

Read more : महाशिवरात्रि महोत्सव : आस्था के आगे रास्ते नजर आए तंग, कलशयात्रा में बिखरा भक्ति का रंग...

इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य रहे। अध्यक्षता गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने की। विशिष्ट अतिथि कृषि एवं पशुपालन मंत्री लाल चंद कटारिया रहे। सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों गौ पालकों संतों एवं गौ शालाओं से जुड़े लोगों ने भाग लिया। मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि सरकार द्वारा पंजिकृत गौ शालाओं एवं पांजरापोल गौ शालाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सर्वांगीण विकास के लिए नई नीतियां एवं विशेष योजना तैयार की जा रही है।

Read more : हमारे कोटा जंक्शन पर जगमगाती दिखेंगी राजस्थानी धरोहर....

कटारिया ने सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से बताया। 11 लोगों को कियोस्क आवंटित करने की घोषणा के साथ 3 प्रमुख गौशालाओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में हाड़ौती भर से बसों द्वारा गौसेवा में कार्य कर रहे लोग पहुंचे थे। इसमें ह्मूमन हेल्प सोसायटी के प्रतिनिधि मनोज जैन आदिनाथ ने भी भाग लिया।