8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में सियासी घमासान: कोटा में कांग्रेस करेगी मंथन

इस बैठक के जरिए राजनीतिक असंतुलन को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान प्रभारी अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया और नगरीय विकास मंत्री शंाति धारीवाल फीडबैक लेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 23 Dec 2020, 8:21 PM IST

rajasthan_congress_1.jpg

कोटा संभाग मुख्यालय पर पार्टी संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

कोटा. प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच और प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन से पहले कोटा संभाग मुख्यालय पर पार्टी संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। अन्य संभाग मुख्यालयों पर भी इस तरह के संवाद कार्यक्रम होंगे। इसमें पार्टी और सरकार को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। वहीं राजनीतिक असंतुलन को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया और नगरीय विकास मंत्री शंाति धारीवाल 26 दिसम्बर को कोटा आकर फीडबैक लेंगे। वे संभाग के कोटा शहर, कोटा देहात, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिले के चुनिंदा प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। यह संवाद कार्यक्रम बूंदी रोड स्थित एक होटल में रखा गया है। कोटा जिले का संवाद सबसे पहले सुबह 11 बजे से होगा। इसके बाद बूंदी जिले का संवाद समय 12.30 बजे और बारां जिला का संवाद कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे रखा गया है। झालावाड़ जिले के प्रतिनिधियों से शाम 4 बजे मिलेंगे। इसमें बैठक में संबंधित जिले के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, पीसीसी के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, महापौर, सभापति,नगर पालिका अध्यक्ष, जिला प्रमुख और पूर्व जिला प्रमुख और प्रधान ही शामिल होंगे। कोटा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बताया कि इनके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने बैठक में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस के मौजूदा हालात को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण है।