22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, लोगो को मिली उमस से राहत
Play video

कोटा में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, लोगो को मिली उमस से राहत

तेज गर्जना के साथ झमाझम, उमस भरी गर्मी से राहत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 27 Jun 2018, 1:28 PM IST

कोटा. प्री मानसून के बादलों ने मंगलवार शाम हाड़ौती को भिगो दिया। शाम को मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इससे पहले सुबह से ही बादल छाए रहे। उमस के चलते लोग परेशान रहे।

कोटा समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

आज भी12.30 बजे से तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। उसके बाद रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। बारिश के चलते सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम खुशनुमा हो गया।

गुरुद्वारे से भारी भरकम दानपेटी ही चोरी कर ले गए दो चोर

मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहनेे से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा जिले के केबलनगर, कैथून, मण्डाना, सुल्तानपुर, सीमलिया, कुंदनपुर, सांगोद व रामगंजमंडी, मोड़क स्टेशन आदि क्षेत्र में दोपहर में मूसलाधार बारिश होने से किसानों में खुशी छा गई। लोगों ने उमस व गर्मी से ली राहत की सांस।

जो पिछले सात सालों में नहीं हुआ वो हुआ इस बार….

जिले से सटे मध्यप्रदेश के भानपुरा में अच्छी बारिश हुई। बंूदी में सुबह बादल छाए रहे। दस बजे करीब बूंदाबांदी हुई। बूंदी तहसील में सुबह आठ बजे तक २ एमएम बारिश दर्ज की गई। झालावाड़ में बादल छाए रहे, बरसे नहीं। बकानी, पिड़ावा, मिश्रोली, डग आदि क्षेत्रों में कुछ देर के लिए बारिश हुई। विभाग की माने तो आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री C रहेगा।