2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: पीएम मोदी की पत्नी जसोदा बेन पहुंची कोटा, बोलीं-बेटी पढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन ने कोटा प्रवास के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 15 Mar 2018, 2:12 PM IST

kota

कोटा . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन ने कोटा प्रवास के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा। जसोदा बेन कोटा प्रवास के दौरान एक दिन रहीं। मध्यप्रदेश जिले के श्योपुर में सर्वसमाज के भामाशाह सम्मान समारोह में भाग लेकर व गुरुवार सुबह ही कोटा आई थीं।

Read More: कोटा सेंट्रल जेल की 'आंख' बंद, खूंखार अपराधी तक पहुंच रहा मोबाइल और नशीला पदार्थ, तैयार हो रही जुर्म की रणनीति

यहां सर्किट हाउस में कुछ देर रुकी। इसके बाद अपने परिचितों के यहां मिलने गई। वे साढ़े बजे करीब जवाहर नगर स्थित बंशीलाल राठौर के घर आई। उनके साथ उनके सगे भाई अशोक भाई मोदी और जिला तेलिय साहू महासभा उदयपुर के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश नरवरिया भी साथ थे। यहां वे लगभग आधा घंटे रुकी और रिश्तेदारों से चर्चा की।

Read More: सावधान कोटावासियों, 15 दिन में निगम आप से वसूलेगा 6 करोड़, एडी-चोटी का जोर लगाने को तैयार अधिकारी

इस दौरान उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया। सरल व हसमुख स्वभाव की जसोदा बेन ने प्रधानमंत्री मोदी व राजनीति के बारे में कुछ भी कहन से इंकार कर दिया। अपने उपवास को लेकर बोलीं कि वे देश की खुशहाली के लिए करती हैं और इससे उनका स्वास्थ्य भी सही रहता है। यहां से वे उदयपुर होते हुए गुजरात जाएंगी।

Read More: सावधान! ब्लैक लिस्टेड हैं राजस्थान के ये 24 ई-मित्र कियोस्क, भूलकर भी यहां से न करें लेन-देन

निजी वाहन से पहुंची कोटा
जसोदा बेन कोटा निजी वाहन से आई, जबकि उनके साथ सुरक्षा का माकूल बंदोबस्त था। उनके पीछे एक वाहन में आधा दर्जन करीब कमांडो थे। साथ ही जवाहर नगर थाने की पुलिसकर्मी थी मौजूद थे।

Read More: कोटा सेंट्रल जेल की 'आंख' बंद, खूंखार अपराधी तक पहुंच रहा मोबाइल और नशीला पदार्थ, तैयार हो रही जुर्म की रणनीति