11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज करने पर अड़े, मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम, न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 14 Jul 2018, 8:15 PM IST

kota jail

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के मामले में जेल में बंद विचाराधीन बंदी की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान होने से जेल में मारपीट से मौत होने का आरोप लगाया है। परिजन जेल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करने पर काफी देर तक अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश की। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे।


मानपुरा निवासी दीपक उर्फ कालू गुर्जर (30) को बोरखेड़ा पुलिस ने १० जुलाई को अवैध शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश करने पर ११ जुलाई को जेल भेज दिया। शनिवार सुबह जेल में उसकी तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचा। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को सूचना दी।

शरीर पर चोट के निशान
मृतक बंदी के पिता शिवप्रसाद गुर्जर व जीजा राजेन्द्र ने आरोप लगाया कि मोर्चरी में जब उन्होंने दीपक का शव देखा तो उसके गले पर खरोंच, पैरों में रस्सी से बांधने और हाथ पर चोट के निशान दिखे। उसकी पसलियां भी टूटी होना बताया गया। इससे लगता है कि जेल में उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मारपीट जेल प्रशासन ने की या बंदियों ने, इसकी जांच की जाए और जेल प्रशासन की लापरवाही के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। परिजन काफी देर तक मोर्चरी के बाहर मांग पर अड़े रहे। सूचना पर उप अधीक्षक राजेश मेश्राम मोर्चरी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाया, परिजन बड़ी मुश्किल से माने।

176 में मुकदमा दर्ज, मजिस्ट्रेट करेंगे जांच
बंदी की मौत जेल प्रशासन की हिरासत में हुई है। कानून के हिसाब से इसमें १७६ के तहत मामला दर्ज किया गया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करवाई है। मामले की जांच मजिस्ट्रेट करेंगे। समझाइश के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
राजेश मेश्राम, उप अधीक्षक