2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैदी ने लगाई फांसी, परिजनों ने किया हंगामा

न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में शनिवार शाम एक बंदी ने फांसी लगाकर जान दे दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 31 Mar 2018, 8:09 PM IST

prisoner Suicide in kota

कोटा . न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में शनिवार शाम एक बंदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला सामने आने पर बंदी के परिजनों ने पुलिस पर उसकी जान लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और शव लेने से इंकार कर दिया। हंगामा बढ़ता देख प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश कर मामला शांत किया।

Read more: कोटा के बालिकागृह से आधी रात को भाग जाती हैं लड़कियां...जानिए ऐसा क्या होता है यहां

जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी बंटी उर्फ नवाब चेक अनादरण के मामले में जेल में बंद था। 5 दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ जाने पर जले प्रशासन ने उसे मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में बने कैदी वार्ड में भर्ती कराया था। जहां उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

OMG: कोटा के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को दिया जा रहा खतरनाक रेडिएशन, एक हजार लोगों की जान खतरे में

अस्पताल के कैदी वार्ड में सुरक्षा के लिए जवान तैनात होते हैं ऐसे में कैदी का फांसी लगा लेना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं।

Read More: शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने के विरोध में बूंदी बंद, सड़कों पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन, दिनभर चला हंगामा

दूसरी तरफ मृतक नवाब की पत्नी बिलकिस व पिता अहमद ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने ही उसकी हत्या की है। मौत से पहले बंटी ने परिजनों से जेल में बंद अन्य कैदियों व प्रशासन द्वारा परेशान करने की बात कही थी।

Read more: 10 लाख की आबादी वाले शहर में नोंचा जा रहा राष्ट्रीय पक्षी, खतरे में 800 मोरों की जिंदगी

सुसाइड सूचना पर परिजनों के साथ सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस ने मौके पर जाब्ता तैनात कर दिया है। कैदी वार्ड में अभी किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है।