कोटा . कोचिंग संस्थानों के 15 हजार से अधिक बच्चे 6 मई को नीट का एग्जाम देने दूसरे शहरों में जाएंगे। निजी बस संचालक इस मौके का फायदा उठाकर चांदी कूट रहे हैं। छात्रों से बसों में सीट व स्लीपर की एडवांस बुकिंग के नाम पर मनमर्जी किराया वसूला जा रहा है। कई स्थानों का तो किराया डेढ़ गुना तक कर दिया गया है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंद कर बैठे हैं।