
Kota News
प्रयागराज महाकुंभ में कोटा से शाही स्नान करने गए एक प्रोपर्टी डीलर की मंगलवार को शाही स्नान से पहले मौत हो गई। प्रोपर्टी डीलर सुदर्शन सिंह दो दिन पहले अपने दोस्त के साथ कोटा से रवाना हुआ था। मंगलवार को महाकुंभ में पहला शाही स्नान था।
ऐसे में दोनों दोस्त सुबह जल्दी उठकर शाही स्नान के लिए जा रहे थे, तभी प्रोपर्टी डीलर को घबराहट होने लगी। वह जमीन पर लेट गया। इसके बाद वह दोबारा नहीं उठ सका। प्रयागराज प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को देकर शव मोर्चरी में रखवाया है। सूचना पर परिजन शव लेने प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
नहीं थी कोई बीमारी
कर्मयोगी सेवा संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि नया नोहरा निवासी सुदर्शन सिंह प्रोपर्टी डीलर था। वह अपने दोस्त प्रतीक नंदवाना के साथ 12 जनवरी की शाम 6 बजे कोटा से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ था। वहां मंगलवार को पहले शाही स्नान के लिए दोस्त के साथ नाचते-गाते जा रहा था, तभी तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
Updated on:
14 Jan 2025 07:02 pm
Published on:
14 Jan 2025 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
