6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी का रोड शो जारी रहने तक नेशनल हाइवे से नहीं गुजरेगा एक भी वाहन, कोटा-झालावाड़ जाने के लिए क्या होगा रूट…पढि़ए खबर

राहुल गांधी के रोड शो को लेकर बुधवार सुबह 6 बजे से लेकर रोड शो समाप्त होने तक झालावाड़ से कोटा के बीच में कोई वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से नहीं गुजरेगा।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Oct 24, 2018

rahul_gandhi_road_show

राहुल गांधी का रोड शो जारी रहने तक नेशनल हाइवे से नहीं गुजरेगा एक भी वाहन, कोटा-झालावाड़ जाने के लिए क्या होगा रूट...पढि़ए खबर

रामगंजमंडी. राहुल गांधी के रोड शो व आमसभा को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में परिर्वतन किया है। बुधवार की सुबह 6 बजे से लेकर रोड शो समाप्त होने तक झालावाड़ से कोटा के बीच में कोई भारी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से नहीं गुजरेगा। कोटा से आने वाले भारी वाहन खानपुर होकर झालावाड़ चलेंगे। रामगंजमंडी से कोटा आने जाने वाले वाहन वाया रावतभाटा होकर निकलेंगे। दोपहर 12 बजे बाद से जीप, कार, दुपहिया वाहन के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी जाएगी।

Read More: यहां नालियों में बिखरा पड़ा है सोना, किस्मत चमकाने मध्यप्रदेश से भी पहुंचे लोग...यकीन नहीं तो पढ़ लीजिए खबर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत ने बताया कि झालावाड़ से कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी तरह का कोई वाहन दोपहर 12 बजे से नहीं गुजरेगा। रोड शो जिस हिस्से से गुजर जाएगा, उस हिस्से में वाहनों की आवाजाही चालू कर दी जाएगी। कोटा की तरफ ऐसे वाहनों की निकासी रोड शो के बाद संभव हो सकेगी। सभी सड़क मार्ग जो एक दूसरे मार्ग से जुड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर आते हैं, उन पर पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।

Read More: हे भगवान! प्रसव में थे चंद मिनट फिर भी भेज दिया 55 किमी दूर, 100 कदम पर ही जन्मी बच्ची

पचास फीट का फासला
राहुल के लिए हिरियाखेड़ी में जिस खेत में मंच बनाया गया है उससे पचास फुट की दूरी पर प्रमुख कार्यकर्ताओं नेताओं की कुर्सियां लगेंगी। इसके ठीक पीछे लोगों का समूह मौजूद रहेगा।

सचिन ने देखे स्थल

राहुल की झालावाड़ सभा के लिए सड़क मार्ग से जाते वक्त मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट हिरियाखेडी में मंच स्थल पर पहुंचे। पायलट ने सभा स्थल को कार में बैठकर देखा। सुकेत में पायलट पूर्व मंत्री बैरवा सहित कार्यकर्ताओं से चर्चा की और झालावाड़ रवाना हो गए।

Special News : जिन्हें देवी मान पूज रहे, आज उन्हीं को कर रहे कत्ल

दरा में भी होगी नुक्कड़ सभा

कनवास. झालावाड़ से कोटा जाते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार दोपहर 2 बजे दरा में नुक्क.ड़ सभा को संबोधित करेंगे। कनवास कांग्रेस नगर अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी, जिला परिषद सदस्य कमल खटीक ने बताया कि राहुल के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। नुक्कड़ सभा को लेकर पूर्व मंत्री भरतसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुशलपाल सिंह प्रमोद मीणा पूर्व सरपंच बसन्त गुर्जर आदि ने सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।