कोटा. हाड़ौती में शनिवार सुबह से ही कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। कई गांव कस्बों में दोपहर 12 बजे के पहले तो कहीं दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई। कोटा शहर में भी दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। शाम 5.30 बजे तक 3.2 एमएम बारिश दजज़् की गई। अधिकतम तापमान 30.9 व न्यूनतम 23.8 डिग्री रहा। जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में दोपहर दो बजे बाद 20 मिनट हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद सांगोद, इटावा, रामगंजमंडी, चेचट में बादल छाए। रावतभाटा में इन्द्रदेव मेहरबान रहे। दोपहर 1 से 3 बजे तक तेज बारिश हुई। उजाड़ नदी का उफान कम होने से शुक्रवार देर रात कुंदनपुर-किशनपुरा मागज़् खुल गया। बूंदी जिले में रुक-रुक कर बरसात हुई। नैनवां, लाखेरी, केशवरायपाटन में बूंदाबंादी हुई। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 25 डिग्री रहा। शाम 4 बजे तक 1 एमएम बारिश हुई। झालावाड़ जिले में कई स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई।