
सुनेल. झालावाड़ जिले में सोमवार दोपहर दोस्तों के साथ आहू नदी में नहाने गया एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। ( Rain Incident ) सूचना पर भवानीमंडी से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की। ( Youth Drowned in Aahu River ) लेकिन, शाम 5 बजे तक उसका सुराग नहीं लगा। परिजन, व ग्रामीण भी नदी पर पहुंच गए हैं।
Read More: पत्नी की बहन को बचाने नदी में कूदा जीजा तेज बहाव में बहा, 400 मीटर दूर मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार भवानीमंडी की नई सब्जीमंडी निवासी जाहिद बेग (25), समीर बेग (25) और आसीम बेग (20) तीनों दोस्त दोपहर 2.30 बजे करीब आहू नदी ( Ahu River ) में नहाने गए थे। नहाने के दौरान एनीकट के तीसरे गेट से आसीम बेग का पैर फिसल गया और वह नदी में पानी के तेज बहाव में बह गया।
दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। दोस्तों की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर भवानीमंडी से तुरंत रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेजी गई। टीम के सदस्यों ने रेस्क्यू शुरू किया। फिलहाल शाम 5 बजे तक युवक का सुराग नहीं लग पाया। हालांकि युवक की तलाश जारी है। भवानीमंडी व सुनेल पुलिस मौके पर मौजूद है।
Watch: बाढ़ से खण्डहर हुए आशियाने में 10 दिन बाद जला उम्मीदों का चूल्हा, हौसले की आंच पर सिकी रोटियां
ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों बांधों के गेट खुलने से नदियां उफान पर है। लगातार पानी की आवक हो रही है। ऐसे में पुलिस को नदी किनारे जवान तैनात कर लोगों की आवाजाही रोकनी चाहिए।