8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मंत्री मदन दिलावर ने पकड़ा बिजली चोरी का बड़ा खेल, आरोपी ने कनेक्शन के नाम पर वसूले 12.60 करोड़

Madan Dilawar: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने दावा किया कि आरोपी अब तक 12.60 करोड़ रुपए कनेक्शन देने की एवज में वसूल चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 2 Jun 2025, 8:09 AM IST

Madan-Dilawar-1

मौके पर मौजूद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर! फोटो: सोशल

कोटा/रामगंजमंडी। विद्युत चोरी कर स्वयं का तंत्र बनाकर कनेक्शन देने व बदले में पांच सौ रुपए प्रति कनेक्शनधारी से वसूलकर प्रतिमाह 42 लाख का विद्युत निगम को नुकसान पहुंचाने का मामला शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उजागर किया। मंत्री ने दावा किया कि आरोपी अब तक 12.60 करोड़ रुपए कनेक्शन देने की एवज में वसूल चुका है। उधर, मंत्री के निर्देश पर विद्युत निगम ने आरोपी के खिलाफ सुकेत थाने में परिवाद दिया है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।

बिजली चोरी का मामला पकड़ने के बाद दिलावर ने रामगंजमंडी में पत्रकार वार्ता में कहा कि बिजली चोरी करके अवैध कनेक्शन देने का यह खेल सालों से चल रहा था। करीब 12 करोड़ 60 लाख की वसूली कनेक्शनधारियों से शुल्क के रूप में एक व्यक्ति ने की है।

किसको कितना हिस्सा मिला, जल्द खुलासा होगा

दिलावर ने बताया कि 750 कनेक्शन धारियों से वसूली जाने वाली इस राशि में किसको कितना हिस्सा मिल रहा था और कितने साल से सुकेत में यह खेल चल रहा था, इसका आने वाले दिनों में खुलासा होगा। बिजली चोरी करके विद्युत निगम की तरह समानान्तर कनेक्शन देने वाले मामले में अभी एक जने का नाम उजागर हुआ है। इस खुलासे ने विद्युत निगम के सतर्कता विभाग, सुकेत बिजली बोर्ड के अभियंता, लाइनमैन तक को जांच के घेरे में खड़ा कर दिया है।

ऐसे पकड़ा खेल

मंत्री दिलावर की सुकेत में मोहल्ला बैठक में यह मामला उस समय सामने आया, जब सुरलीवाल की गली की बैठक में लोगों ने कल्लू नामक एक व्यक्ति द्वारा अवैध बिजली कनेक्शन देने की शिकायत की। लोगों ने बताया कि कल्लू ने पानी की पाइप लाइन के साथ पाइप डालकर अवैध बिजली कनेक्शन दे रखे हैं। प्रत्येक घर से 500 रुपए प्रतिमाह वसूल करता है। लगभग 700 घरों में अवैध कनेक्शन है। दिलावर ने तत्काल अधिशासी अभियंता विद्युत विष्णुदत्त लोधा को पुलिस दल के साथ मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। एक्सईएन ने टीम के साथ पहुंचकर अवैध कनेक्शन काटे और केबल जब्त की।

मंत्री भी मौके पर पहुंचे

दिलावर भी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने अंडरग्राउंड पाइप लाइन के जरिए घरों में जा रहे बिजली के अवैध कनेक्शन दिखाए। मंत्री ने तत्काल सुकेत थाना अधिकारी छोटूलाल को बुलाकर आरोपी कल्लू उर्फ जलालुद्दीन तथा उसके सहयोगी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने, वीसीआर भरकर वसूली करने और तब से लेकर अब तक की राशि ब्याज सहित आरोपी से वसूल करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें: राजस्थान से देशभर में सप्लाई किया जा रहा था नकली उर्वरक, इन चार कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज

21 जनों का बिजली चोरी करते पकड़ा

विद्युत निगम की टीम ने सुकेत में छापेमारी कर 21 जनाें को विद्युत चोरी करते पकड़ा। इस पर साढ़े आठ लाख से अधिक का जुर्माना तय किया। जुर्माना जमा नहीं भरने पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
-एससी जांगिड़, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम कोटा खण्ड

इस संबंध में विद्युत निगम के एक्सईएन ने परिवाद दिया है। अनुसंधान शुरू कर दिया है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
-छोटूलाल, थानाधिकारी सुकेत

यह भी पढ़ें: बलात्कार के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, एसयूवी में सवार होकर भागा बदमाश