4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यकर्ता की घर में घुसकर की पिटाई! बिगड़ा माहौल-मचा हड़कंप

Rajasthan Election 2018: https://election.patrika.com/
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Nakul Devarshi

Nov 30, 2018

Rajasthan Election 2018: BJP worker beaten by Congress workers in Kota

सांगोद/कोटा।

विनोदकलां गांव में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने व धमकाने का कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक हीरालाल नागर भी मौके पर पहुंच गए और करीब पौन घंटे तक सांगोद थाने पर प्रदर्शन किया।

पुलिस उपाधीक्षक जसवीर मीणा मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन व पीडि़त की रिपोर्ट लेने पर मामला शांत हुआ। पीडि़त ने इस मामले में कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद थाने में रिपोर्ट दी।

पीडि़त रमेश नायक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के सामने दोनों राजनीतिक दलों के बैनर व बंदनवार बंधे हुए थे। ये बुधवार रात अज्ञात वाहन से टूट गए। इस बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता हरिओम मीणा, शिवा मीणा व बालकिशन मीणा सुबह घर पहुंचे और झगड़े पर आमादा हो गए। विरोध करने पर उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की। बचाव में आए परिजनों को भी पीटा। इसके बाद फिर घर आकर धमकाया।

हमारे कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धमकी के चलते रमेश व उसका पूरा परिवार दिन भर घर में कैद रहा। सूचना पर स्वयं कार्यकर्ता के घर पहुंचकर उसे बाहर निकाला और शाम करीब सवा सात बजे थाने लेकर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं के इशारे पर कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। एसपी को भी शिकायत की गई।
हीरालाल नागर, विधायक

कांग्रेस की प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाया
मारपीट और डराने-धमकाने जैसी कोई बात नहीं है। विनोदकला में भाजपा से जुड़े लोगों ने कांग्रेस की प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने विवाद किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओ को धमकाया।
कुशलपाल सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सांगोद