6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big News: 70 साल की भाजपा को मिटने में लगेंगे सिर्फ 3 मिनट…जानिए आखिर ऐसा क्यों बोल गए गृहमंत्री

कटारिया ने कहा, नेता अपना दायित्व नहीं निभाते, कार्यकर्ता नाराज रहता है। पार्टी को मिटाने में सिर्फ 3 मिनट लगेंगे, लेकिन बनाने में 70 साल लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 28 Mar 2018, 10:08 AM IST

Home Minister Kataria

कोटा . शहर की तीनों विधानसभाओं की फीडबैक बैठकों के बाद शाम को चम्बल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भाजपा कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ता गुबार निकालने लगे तो कटारिया ने उन्हें पार्टी का इतिहास बताते हुए उन्हें आईना दिखा दिया।

Read More: मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, कहा- जो कहना है घर में कहो, सड़क पर चिल्लाने की जरूरत नहीं

विरोध की आवाज उठते ही उन्होंने माइक पकड़ते हुए कहा कि पार्टी के किसी नेता पर गुस्सा निकालना है तो निकाल लेना पर 2019 में मोदी को एक बार फिर लेकर आओ। कटारिया ने कहा कि हमने अपनी औलादें पालने व सम्पत्ति जमा करने का काम किया है। कार्यकर्ता अपने स्वार्थ की बात कहता है। पहली बार देश के हित में काम हो रहा है।

Read More: पिता का दर्द: महिला कांस्टेबल ने बेवजह बेटियों को पीटा, बचाने गया तो जेल में पटक दिया, पूरा परिवार सदमे में

कटारिया ने तपस्वी कार्यकर्ताओं की बात की और देश की स्थिति को बयां किया। उन्होंने समर्पित कार्यकर्ता के बलिदान की बात की और भावुक हो गए। इससे पूर्व भाजपा के दो गुट आमने-सामने नारेबाजी करने लगे जिसे जिलाध्यक्ष ने चुप कराया। उसके बाद कटारिया ने माइक पकड़ा और कार्यकर्ताओं को कहा कि आप क्या बताना चाह रहे हो। क्या समाचार पत्रों की हेडलाइन बनवा रहे हो। इतने बड़े समूह में बोलोगे तो माइनस में ही जाओगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमकर लताड़ा।

Read More: थियेटर के लिए सबकुछ दांव पर, घर बेचकर गांव में बना दिया स्टूडियो, डॉक्टर, इंजीनियर और आरएएस अफसर सिखा रहे अभिनय की बारीकियां

भाषण के दौरान उन्होंने एक बार भी मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया। कटारिया ने कहा कि नेता अपना दायित्व नहीं निभाते जिस कारण कार्यकर्ता नाराज रहता है। कोई कमी रही है तो हमारे व्यवहार में कमी है। पद पर आने के बाद कार्यकर्ता को भूल जाते हैं। पार्टी को मिटाने में सिर्फ 3 मिनट लगेंगे, लेकिन बनाने में 70 साल लगे हैं।