5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में नई शिक्षा नीति पर नया अपडेट, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा बयान

New Education Policy New Update : नई शिक्षा नीति पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा बयान जारी किया है। मदन दिलावर ने कहा नई शिक्षा नीति राजस्थान में जल्द ही चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Mar 2024, 12:16 PM IST

madan_dilawar.jpg

Education Minister Madan Dilawar

नई शिक्षा नीति पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया। मदन दिलावर ने रविवार को दिए एक बयान में कहा कि राजस्थान में नई शिक्षा नीति (एनईपी) जल्द ही चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। अपने आवास पर एक चर्चा में मदन दिलावर ने कहा नई शिक्षा नीति (एनईपी) को राज्य में जैसी है बिल्कुल वैसे ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार इस उद्देश्य के लिए एक समिति बना रही है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा 2020 में जब नई शिक्षा नीति की घोषणा की गई थी उस वक्त ही उसे लागू किया जाना चाहिए था। पर पिछली कांग्रेस सरकार की 'उदासीनता' की वजह से इसमें देरी हुई। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने बयान मे कहा कि समिति की सिफारिशों के आधार पर एनईपी को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।



राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मुगल शासक अकबर पर अपनी टिप्पणी और विमान के आविष्कारक के भारतीय होने के अपने दावा किया था।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान की सबसे बड़ी रेल सुरंग में दौड़ा इंजन, रेलवे अफसर व जनता हुई रोमांचित



शिक्षकों पर सख्ती को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कई आदेश दिए हैं। बाड़मेर में आयोजित एक सभा में उन्होंने अधिकारियों को दुराचारी और बलात्कारी शिक्षकों पर नजर रखने और उनकी संपत्ति को नेस्तेनाबूत करने कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि, जिन शिक्षकों ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। साथ ही शिक्षकों की ड्यूटी टाइम को लेकर भी नसीहत देते हुए कहा कि वह कक्षा में जाने से पहले पढ़कर जाएं।

यह भी पढ़ें - नई सुविधा, अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे परिवहन कार्यालय, जानें क्यूं आया यह आदेश